Bhuvneshwar Kumar Birthday:'द स्विंग किंग' का जन्मदिन आज, 22 साल की उम्र में डेब्यू कर मचाया था तहलका

Bhuvneshwar Kumar Birthday:'द स्विंग किंग' का जन्मदिन आज, 22 साल की उम्र में डेब्यू कर मचाया था तहलका

Bhuvneshwar Kumar Celebrating His 35th Birthday: भारतीय टीम की जर्सी पहनने की इच्छा हर क्रिकेटर की होती है लेकिन, अगर कोई सिर्फ 22 साल की उम्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर ले, तो क्या कहेंगे आप? यही ना इस खिलाड़ी के पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसी ही कुछ कहानी 'द स्विंग किंग' भुवनेश्वर कुमार की है। जिन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में भारतीय टीम में डेब्यू किया था और बल्लेबाजों में खौफ पैदा कर दिया था। 

भुवनेश्वर कुमार ने मास्टर-बलास्टर सचिन तेंदुलकर को शून्य पर पवेलियन भेज दिया था। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार आज बुधवार यानी  5 फरवरी को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने 23वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने वनडे करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर तलहका मचा दिया। इन-स्विंग गेंद पर पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज को अपना शिकार बनाया।

भुवनेश्वर कुमार का क्रिकेट करियर  

भुवनेश्वर कुमार ने 30 दिसंबर 2021 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। 22 फरवरी 2013 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत की तरफ से अभी तक 121 वनडे में 141 , 21 टेस्ट में 63 और  87 टी20 में 90 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने टेस्ट में 552, वनडे में 552 और टी20 में 76 रन बनाए हैं। टी20 में भुवी का बेस्ट 5 विकेट 4 रन देकर रहा है। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत की तरफ से आखिरी बार 2022 में खेला था। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं।

भुवनेश्वर कुमार के बारें में जानें

भुवनेश्वर का जन्म 5 फरवरी 1990 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। उनके पिता का नाम किरण पाल सिंह और वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इस्पेक्टर रह चुके हैं। उनकी मां का नाम इंद्रेश सिंह है। वह एक हाउस वाइफ हैं। उनकी बड़ी बहन रेखा ने भुवनेश्वर के खेल की प्रतिभा को पहचानते हुए 12 साल की उम्र में उनको कोचिंग के लिए लेकर जाती थीं। भुवनेश्वर के बचपन के कोच संजय रस्तोगी ने उन्हें बचपन में कोचिंग देना शुरू किया था। वह बचपन में विक्टोरिया पार्क में अभ्यास किया करते थे।    

Leave a comment