
Bengaluru Triple Murder Case; होली के दिन जहां लोग रंगों में डूबे हुए थे, वहीं, बेंगलुरु के सरजापुर इलाके में होली के दिन तीन मजदूरों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल, होली की पार्टी के दौरान नशे में धुत लोगों के एक समूह के बीच लड़ाई हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों मजदूरों को डंडों और लोहे की रॉड से मारा गया है। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला बेंगलुरु के सरजापुर इलाके का है। जहां बिहार के रहने वाले 6मजदूर एक निर्माणाधीन इमारत में होली की पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर ने किसी परिचित महिला के बारे में कोई गलत टिप्पणी की गई। जिसकी वजह से विवाद शुरु हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि सभी मजदूर आपस में लाडी-डंडे पर हमला करने लगे। इसी बीच, तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जिन तीन मजदूरों की मौत हुई है, उनके शव अलग-अलग जगह से बरामद किए गए हैं। पुलिस को एक शव अपार्टमेंट के गलियारे में पड़ा मिला। वहीं, दूसरा शव एक कमरे के अंदर पड़ा मिला। जबकि तीसरा शव अपार्टमेंट के बाहर से बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों शव खून से लथपथ पड़े मिले थे। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि तीनों शवों की पहचान हो चुकी हैं। मृतकों की पहचान 22वर्षीय अंसू, 23वर्षीय राधे श्याम और दीपू के रूप में हुई है।
इस मामले में 1आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने आगे बताया कि इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अभी भी दो आरोपी फरार हैं। इस मामले में बेंगलुरु रूरल एसपी सीके बाबा और एडिशनल एसपी नागेश कुमार का कहना है कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस झगड़े की असली वजह क्या थी?
Leave a comment