पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर सूट केस छिपाया शव, खुद ससुरालवालों को बताई सच्चाई

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर सूट केस छिपाया शव, खुद ससुरालवालों को बताई सच्चाई

नई दिल्ली:  देश के कई हिस्सों से हत्या की दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जहां पतियों ने अपनी पत्नियों की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपा दिया। इसी बीच बेंगलुरु में 26मार्च 2025को एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया। जहां राकेश खेडेकर नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गौरी खेडेकर की हत्या कर दी। फिर उसके शरीर के टुकड़े कर एक सूटकेस में भर दिया।

जानकारी अनुसार, आपसी झगड़े के दौरान राकेश ने गौरी के पेट में चाकू घोंपा और उसका गला काट दिया। इसके बाद शव को सूटकेस में डालकर बाथरूम में छोड़ दिया और पुणे भाग गया। बाद में उसने गौरी के माता-पिता को फोन कर बताया कि उसने उनकी बेटी को मार डाला। आरोपी राकेश एक निजी कंपनी में काम करता था और वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। दोनों पति पत्नी पिछले एक साल से डोड्डाकन्नाहल्ली में रह रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश को पुणे से गिरफ्तार कर लियाऔर पूछताछ में हत्या का मकसद सामने आने की बात कही गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी के मुताबिक,पति-पत्नी हुलीमावु पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत रहने लगे थे। दोनों महाराष्ट्र से थे। शव को पूरी तरह सूटकेस में भरकर रखा गया था। मकान मालिक ने शाम 5:30 बजे दक्षिण-पूर्व पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हत्याकांड की जांच में जुट गई।  

Leave a comment