
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कोरमंगला इलाके में चार लोगों ने एक दिल्ली की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने एक होटल की छत पर इस वारदात को अंजाम दिया। पहले महिला को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया। फिर उसे होटल की छत पर ले जाकर इस खौफनाक हरकत को अंजाम दिया। जिसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए।
दिल्ली की रहने वाली है पीड़िता
बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में चार लोगों ने एक दिल्ली की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने भी हिम्मत दिखाई और वहां से निकलकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस मामले में बेंगलुरु की डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को बीते शुक्रवार सुबह 8:00बजे इस वारदात की सूचना मिली।
उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में चार लोग शामिल थे। पीड़िता से बात करने पर पता चला कि वह दिल्ली की रहने वाली है और बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ रहती है। जिस समय ये घटना घटी, उस समय पीड़िता अपने एक दोस्त से मिलने गई थी।
तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बेंगलुरु की डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि इस घटना में चार लोग शामिल थे। जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। जबकि अभी एक आरोपी फरार है। सभी आरोपी एचएसआर लेआउट के एक होटल में काम करते हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के अजीत के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी का नाम विश्वास है, जो उत्तराखंड का रहने वाला हैं। वहीं, तीसरे आरोपी का नाम शिवू हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच समेत सभी जरूरी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।
Leave a comment