Baroda By Election: कथूरा को बनाया जाए तहसील, चौदह गांव के लोगों ने सौंपा कृषि मंत्री को ज्ञापन

Baroda By Election: कथूरा को बनाया जाए तहसील, चौदह गांव के लोगों ने सौंपा कृषि मंत्री को ज्ञापन

www.khabarfast.com

कृषि मंत्री ने किया गोहाना हलके का दौरा

कथूरा को तहसील बनाने के लिए सौंपा गया ज्ञापन

14 गांव के लोगों ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

बरोदा हलके की जनता बीजेपी का बनाएगी विधायक- कृषि मंत्री

बरोदा उपचुनाव के चुनाव प्रभारी बनाए गए है जेपी दलाल

गोहाना: सोमवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल ने गोहाना के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान कृषि मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को भी सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया. कथूरा गांव को तहसील बनाए जाने की भी लोगों ने मांग की. जिसको लेकर 14 गांवों के ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा. जिस पर बोलते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि बरोदा में बीजेपी कभी जीती नहीं है. इस बार उपचुनाव में बीजेपी की झोली में बरोदा की सीट को डालना होगा. जिससे बरोदा की भी सरकार में हिस्सेदारी हो जाएगी. हलके की हर समस्या का समाधान हो जाएगा.

मीडिया से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री का कहना है कि बरोदा उपचुनाव सरकार के साथ बचे हुए चार साल में अपना अनुकूल विधायक बनाए. जिससे हलके की हर समस्या को विधानसभा में उठाया जा सके.  इनेलो नेता अभय चौटाला पर वार करते हुए कृषि मंत्री का कहना है कि विपक्ष जुमलेबाजी करता है. बरोदा की जनता इस जुमलेबाजी में नहीं आएगी. चुनाव के इस दौर में बीजेपी झूठ की घोषणा नहीं कर रही है. बीजेपी ने जो भी वादा किया है, हमेशा उसको पूरा किया है.  

सोमवार को सीएम के हवाले से कृषि मंत्री ने कहा जब तक बरोदा को बीजेपी का विधायक नहीं मिलेगा. तब तक सीएम विधायक के साथ मिलकर काम करेंगे. बरोदा उपचुनाव में विपक्ष के साथ कोई मुद्दा नहीं है. विपक्ष ने हमेशा बरोदा के साथ भेदभाव किया है. बरोदा की जनता इस बार बीजेपी का विधायक बनाएगी. हलके की जनता में विकास की ललक दिखाई दे रही है. इस दौरान कृषि मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही बैठक को सियासी ड्रामा बताया. राहुल गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ना रहने का ड्रामा कर रहे है. वह किसी दूसरे को मौका नहीं देना चाहते है.

 

Leave a comment