Baroda By Election: पूर्व शिक्षा मंत्री का बयान- हुड्डा सरकार ने बरोदा हलके के लिए खोला था खजाना

Baroda By Election: पूर्व शिक्षा मंत्री का बयान- हुड्डा सरकार ने बरोदा हलके के लिए खोला था खजाना

www.khabarfast.com

बरोदा उपचुनाव पर बोलीं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल

हुड्डा सरकार ने हलके के लिए खोला था खजाने का मुंह

बीजेपी ने बरोदा के लिए चवन्नी की भी ग्रांट जारी नहीं की- भुक्कल

झज्जरहुड्डा सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं गीता भुक्कल ने बरोदा उपचुनाव पर बयान दिया है. गीता भुक्कल ने कहा कि हुड्डा सरकार ने बरोदा हलके के विकास के लिए खजाना खोला था. बीजेपी ने सिर्फ हलके की उपेक्षा की है. अब बीजेपी उपचुनाव में जीत का दावा कर रही है. बीजेपी ने अब तक हलके के लिए चवन्नी की ग्रांट भी जारी नहीं की है,अब बीजेपी जीत का दावा कैसे कर सकती है.

रविवार को पूर्व शिक्षा मंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बरोदा हलके की जनता बीजेपी को चुनाव में सबक सीखाने जा रही है. बीजेपी को हलके के साथ की गई राजनीति का परिणाम भुगतना होगा. वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री ने बीजेपी के नव नियुक्त अध्यक्ष ओपी धनखड़ पर भी पलटवार किया है. जिसमें धनखड़ ने कहा था कि बरोदा उपचुनाव बीजेपी के लिए अवसर है और कांग्रेस के लिए चुनौती. अब गीता भुक्कल ने जवाब देते हुए कहा कि जीत का दावा करने से पहले धनखड़ और उनकी पार्टी बीजेपी को जनता के बीच जाकर बताना होगा कि 6साल के कार्यकाल में क्या बीजेपी ने चवन्नी की ग्रांट भी बरोदा के विकास के लिए जारी की है.

बता दे कि, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के रूबरू होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी. इस दौराना उन्होंने बरोदा हलके के विकास का श्रेय पूर्व सीएम हुड्डा को दिया. बरोदा के निवर्तमान विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ने बीजेपी कार्यकाल में जो भी विकास की बात विधानसभा में उठाई,उन पर सरकार ने ध्यान हीं नहीं दिया और सीएम तो क्या सरकार के एक मंत्री तक ने बरोदा की ओर कभी मुंह नहीं किया है. वही, गीता भुक्कल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ पर भी हमलावर हुई कहा कि वह बहुत ही महत्वकांक्षी है. इसी तरह के महत्वकांक्षी होने की वजह से उन्हें बादली में हार का मुंह देखना पड़ा था.

 

Leave a comment