
www.khabarfast.com
बरोदा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज
कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
जेजेपी बीजेपी मिलकर लड़ेगी चुनाव- जेपी दलाल
गोहाना: बरोदा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. गोहोना पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की जमकर नब्ज टटोली. शुक्रवार को गोहाना पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कार्यकर्ताओं नेताओं की जमकर नब्ज टटोली. चुनाव में जीत का मंत्र दिया. कृषि मंत्री ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि चुनाव में जेजेपी बीजेपी मिलकर लड़ेगी. इस उपचुनाव में हमारी जीत होगी.
बता दे कि, गोहाना में हुई बैठक में जेपी दलाल ने कहा कि बरोदा हलके की पूर्व सरकारों ने जमकर उपेक्षा की है. मनोहर सरकार ने सभी हलकों समान विकास किया है. इस चुनाव में जेजेपी बीजेपी की ही जीत होगी. कृषि मंत्री जेपी दलाल को बरोदा उपचुनाव का प्रभारी बनाया है. चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद कृषि मंत्री लगातार चुनाव को लेकर सक्रिय है. इस दौरान जेपी दलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने प्रदेश में सिर्फ घोटाले दिए है. कांग्रेस सरकार में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी. जिसके बाद प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया.
Leave a comment