Search KhabarFast

Press ESC to close

NIA Recruitment 2026: राष्ट्रीय जांच एजेंसी में निकली 50 पदों पर भर्ती, 1.51 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, 25 नवंबर तक करें आवेदन

NIA Recruitment 2026: राष्ट्रीय जांच एजेंसी में निकली 50 पदों पर भर्ती, 1.51 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, 25 नवंबर तक करें आवेदन

NIA Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। NIA ने मिनिस्टीरियल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि कुछ पदों पर सैलरी 1.51 लाख रुपये तक मिल सकती है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जा रही है। इसके तहत मिनिस्टीरियल स्टाफ के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां होंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

- सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी – 3 पद
- सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट – 5 पद
- असिस्टेंट – 5 पद
- अकाउंटेंट – 1 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-I – 15 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II – 6 पद
- अपर डिविजन क्लर्क (UDC) – 3 पद
- लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) – 12 पद

इस भर्ती के जरिए कुल 50 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी पात्रता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

1. सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी:*उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

2. सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट: ग्रेजुएशन के साथ वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और स्लाइड तैयार करने से संबंधित कंप्यूटर दक्षता का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। यह प्रमाणपत्र कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी की ओर से जारी होना चाहिए।

3. असिस्टेंट: उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से निर्धारित कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा पास होना भी आवश्यक है।

4. अकाउंटेंट: उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित लेखा विभाग या केंद्र सरकार की ओर से आयोजित सबऑर्डिनेट अकाउंट्स सर्विस (SAS) परीक्षा पास होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से ISTM या समकक्ष संस्थान से कैश और अकाउंट्स कार्य का प्रशिक्षण तथा नकद, लेखा और बजट संबंधी काम में तीन साल का अनुभव होना जरूरी है।

अन्य पदों के लिए आवश्यक योग्यता, अनुभव और सेवा संबंधी शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

25 नवंबर तक ऑफलाइन करें आवेदन

NIA की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ तय पते पर भेजना होगा। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से जारी है और अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इसमें पदों के अनुसार पात्रता, अनुभव, वेतनमान, आवेदन का प्रारूप और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी गई है।                               

Also read: भारतीय से शादी करने पर भी विदेशी को नहीं मिलेगा भारत में रहने का अधिकार, दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया नियम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजित डोभाल को समन पर भड़का भारत, कहा - अमेरिका का मुकदमा पूरी तरह बेबुनियाद

Ajit Doval US Court Summon: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को जारी अमेरिकी अदालत के समन को सिरे से खारिज कर दिया है।यह समन खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से दायर एक दीवानी मुकदमे में जारी किया गया था।

PM मोदी के 'भूख' वाले तंज पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले - 'आपका अपना कबूलनामा'

Rahul Gandhi Kaboolnama: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत की आलोचना की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि सरकारी रियायतों के बावजूद उद्योग जगत में न तो रोजगार बढ़ा है और न ही कर्मचारियों का वेतन।अब इसी बयान को आधार बनाकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर अपनी सरकार की आर्थिक नाकामियों का ठीकरा उद्योगपतियों पर फोड़ने का आरोप लगाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast