Search KhabarFast

Press ESC to close

Odisha News: ओडिशा के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, आग लगने की वजह से 10 मरीजों की मौत, बचाव जारी

Odisha News: ओडिशा के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, आग लगने की वजह से 10 मरीजों की मौत, बचाव जारी

Odisha Medical College Fire:ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेड और अस्पताल (SCB) के ट्रॉमा केयर विभाग में आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मरने की खबर सामने आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह कटक में स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में भयकर आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। यह आग करीब 3 बजे पहली मजिल पर आग लगी थी। जिसके बाद कुछ मिनटों में पूरे ICU में धुंआ भर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय कई मरीज गंभीर स्थिति में मौजूद थे। जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और अस्पताल के कर्मचारी के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य में जुट गई। हालांकि, कई नाजुक हालत वाले मरीज धुएं और आग की तेज लपटों की चपेट में आ गए।

सीएम ने किया घटनास्थल का दौरा

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस राज्य के मुख्यमंत्री मोहन माझी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कींय़। मौके पर स्वास्थ्य सचिव, कटक जिला कलेक्टर और डीसीपी भी राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया।

हादसे में 10 लोगों की मौत  

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "S.C.B. मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का जो ट्रॉमा केयर सेंटर है वहां संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण अग्निकांड हुआ। इस अग्निकांड में ट्रॉमा ICU और प्रथम मंजिल पर लगे ICU में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। अग्निकांड की चपेट में आने से इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। प्रभावित मरीजों को जब शिफ्ट किया गया तो उसके बाद अन्य 3 लोगों की भी मौत हो गई।

सीएम ने कहा कि हमारे कर्मचारी व सिक्योरिटी ने भी अपना जीवन जोखिम में डालकर राहत बचाव अभियान किया। हमने विभाग को निर्देश दिए थे कि फायर सुरक्षा को बेहतर किया जाए। इसके लिए हम वर्तमान बजट में 420 करोड़ का प्रावधान भी कर चुके हैं। इसके अलावा आगामी बजट वर्ष 2026-27 में भी हमने 400 करोड़ का प्रावधान रखा है। हमारी सरकार आने के बाद हर साल हम सुरक्षा उपाय और अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से काम कर रहे हैं।

जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि अग्निशमन विभाग के अधिकारी को हमने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में अग्निविभाग व्यवस्था की जांच करें। जो घटना हुई है, उसमें न्यायिक जांच के आदेश मैं दे रहा हूं। जो घटना हुई इसके लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा तो निश्चित ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जो मरीज थे उनका इलाज जारी है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करूंगा कि वे जल्द स्वस्थ हों।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें