Search KhabarFast

Press ESC to close

बादशाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! महिला आयोग के सामने नहीं हुए पेश; पासपोर्ट भी होगा जब्त

बादशाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! महिला आयोग के सामने नहीं हुए पेश; पासपोर्ट भी होगा जब्त

Bollywood Singer Badshah: टटीरी गाने से विवाद में फंसे सिंगर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। महिला आयोग ने 13 मार्च को बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन, वह पेश नहीं हुए।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पानीपत पुलिस और पंचकूला पुलिस को उनका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि कहीं भी बादशाह का शो नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड महिला आयोग भी हरियाणा का सहयोग करेगा। रेनू भाटिया ने कहा कि अब आयोग हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए खड़ा हो चुका है।

बादशाह के वकील ने क्या कहा

इससे पहले बादशाह के वकील अक्षय दहिया पानीपत में महिला आयोग के सामने पेश हुए। उन्होंने कहा कि बादशाह ने जो गलती की है, उसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि बादशाह पहले ही तय कार्यक्रम की वजह से नहीं आ पाए हैं और बादशाह की जगह वह महिला आयोग के सामने पक्ष रखने आए हैं।

क्या है पूरा विवाद

दरअसल, बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने हाल ही में एक गाना गाया था, जिसमें वह लड़कियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। हरियाणा रोडवेज की बस पर यह गाना शूट हुआ था। जिसके लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी। विवाद बढ़ने के बाद पंचकूला में बादशाह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। हरियाणा महिला आयोग ने भी गाने पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को नोटिस भेजकर तलब किया था। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने इस गाने को हर प्लेटफॉर्म से हटा दिया था और माफी भी मांगी थी। मामले में 13 मार्च को महिला आयोग ने बादशाह को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल में री-पोलिंग के दौरान बवाल! TMC समर्थकों पर वोटर्स ने लगाया धमकाने का आरोप; 1 बजे तक 55.57 फीसदी मतदान

Bengal Re-Polling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान हो रहा है। इन केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम 7 बजे तक वोटिंग होगी। जिसमें 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर के हैं।

मई में नहीं पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, IMD ने दी राहत की खबर

देशभर में इस साल मई का मौसम आमतौर पर सामान्य रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस बार मई में तेज गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

किसे नहीं मिलेगा सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का इमरजेंसी अलर्ट, जानें कैसे तय की गई इसकी सीमाएं?

शनिवार को पूरे देश में Cell Broadcast System का बड़े स्तर पर टेस्ट किया गया। यह सिस्टम भविष्य में आम लोगों को आपदा के समय तुरंत चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast