Search KhabarFast

Press ESC to close

Baby Defender:इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की छोटी Defender, 2027 में शुरू होगा प्रोडक्शन

Baby Defender:इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की छोटी Defender, 2027 में शुरू होगा प्रोडक्शन

Defender New Version:अगर आपको Land Rover Defender का दमदार लुक और ऑफ-रोडिंग क्षमता पसंद है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अब Defender का छोटा वर्जन लाने की तैयारी कर रही है, जिसे 'Baby Defender' कहा जा रहा है। खास बात यह है कि इस SUV की एंट्री इलेक्ट्रिक अवतार में होगी। Jaguar Land Rover (JLR) ने पुष्टि की है कि इस नई इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन 2027 में शुरू होगा।

JLR के CEO पीबी बालाजी ने कंपनी की दूसरी तिमाही की अर्निंग्स कॉल के दौरान नई इलेक्ट्रिक Defender को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक Defender और Range Rover GT का प्रोडक्शन अगले साल यानी 2027 में ब्रिटेन के Halewood प्लांट में शुरू होगा।  इसके अलावा Defender 80 नाम पर भी विचार किए जाने की चर्चा है। यह मौजूदा Defender 90, 110 और 130 मॉडल से छोटी होगी।

इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

नई Baby Defender को JLR के Electric Modular Architecture (EMA) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक Range Rover GT में भी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV की लंबाई 4.5 मीटर से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसमें फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी बैटरी क्षमता, मोटर, पावर और सिंगल चार्ज में मिलने वाली रेंज का खुलासा नहीं किया है।

ऑफ-रोडिंग का मिलेगा दम, हाइब्रिड मॉडल भी आएगा

Defender की पहचान उसकी दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता है। ऐसे में कंपनी नई छोटी SUV में भी इस खासियत को बरकरार रखना चाहती है। JLR के अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और फर्श के नीचे लगने वाली बैटरी के कारण सस्पेंशन और व्हील आर्टिकुलेशन में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं। इसके बावजूद कंपनी Defender की पहचान से समझौता नहीं करना चाहती। खास बात यह है कि कंपनी केवल इलेक्ट्रिक मॉडल तक सीमित नहीं रहेगी। Baby Defender का हाइब्रिड वर्जन भी तैयार किया जा रहा है। हालांकि यह इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ लॉन्च नहीं होगा और इसके आने में कुछ समय लग सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसकी एंट्री और कीमत को लेकर इंतजार करना होगा।
 

Also read: तीन साल बाद 70% तक मिलेगा पैसा वापस, Kia Sorento पर कंपनी का खास ऑफर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 19 November: उत्तर भारत में ठंड तो दक्षिण में चक्रवात 'अकवान' का कहर, यहां जानें कल 19 नवंबर को कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

19 November Weather Update: देशभर में मौसम बदल रहा है। एक तरफ, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'अकवान' अब ताकतवर बन रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठंड दस्तक दे रही है। सुबह के समय ठंडक के साथ हल्का कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने कल 19 नवंबर के लिए मौसमी अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के लगभग 13 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 95 kmph दर्ज की जा सकती है। तो चलिए कल 19 नवंबर के मौसम के बारे में जानते है।

PM Modi News: PM मोदी की चेतावनी, AI से बदल रहा शेयर बाजार, साइबर सुरक्षा और निवेशकों पर बढ़ा खतरा

PM Modi News: प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज (WFE) की 65वीं जनरल असेंबली और सालाना बैठक के लिए भेजे गए लिखित संदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा बया दिया। बुधवार को मुंबई में आयोजित इस बैठक के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO आशीष कुमार चौहान ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast