19 November Weather Update: देशभर में मौसम बदल रहा है। एक तरफ, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'अकवान' अब ताकतवर बन रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठंड दस्तक दे रही है। सुबह के समय ठंडक के साथ हल्का कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने कल 19 नवंबर के लिए मौसमी अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के लगभग 13 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 95 kmph दर्ज की जा सकती है। तो चलिए कल 19 नवंबर के मौसम के बारे में जानते है।
इन राज्यों में बारिश का आतंक
IMD न देश के 13 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान निकोबार, केरल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है, जिस वजह से भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-हवा संभव है।
Also read: PM Modi News: PM मोदी की चेतावनी, AI से बदल रहा शेयर बाजार, साइबर सुरक्षा और निवेशकों पर बढ़ा खतरा
चक्रवात 'अकवान' का असर
मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोनिक स्टॉर्म 'अकवन' की वजह से हवा की स्पीड तेज़ रहेगी और समुद्री हालात बिगड़ सकती है। भारत के दक्षिणी हिस्से में मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उन्हें समुद्र से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी गई है। IMD ने आगे बताया कि दक्षिण के मध्य हिस्सों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा है। जो एक गंभीर साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदल सकता है। लेकिन जमीन पर गिरने से पहले थोड़ा कमज़ोर हो जाएगा। अनुमान है कि यह प्रणाली 20 नवंबर को दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार करेगी, जिससे पूर्वी तट पर तूफानी हवाएं और भारी तूफान आएंगे।
IMD अमरावती ने कहा कि चक्रवाती तूफान 18 नवंबर की सुबह 5:30 बजे चेन्नई से लगभग 580 किमी पूर्व में, मछलीपट्टनम से 610 किमी दक्षिण-पूर्व में, विशाखापत्तनम से 610 किमी दक्षिण-पूर्व में, त्रिंकोमाली से 650 किमी उत्तर पूर्व में और गोपालपुर से 730 किमी दक्षिण में स्थित था।