Search KhabarFast

Press ESC to close

बाबर आजम पर फूटा फैंस का गुस्सा, बिग बैश लीग में खराब प्रदर्शन पर जमकर किया ट्रोल

बाबर आजम पर फूटा फैंस का गुस्सा, बिग बैश लीग में खराब प्रदर्शन पर जमकर किया ट्रोल

big bash league: बाबर आजम बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा हैं। वह टूर्नामेंट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण चर्चा में बने हुए हैं। पहले बाबर को धीमी पारियों के लिए ट्रोल किया गया था। वहीं अब वह डक पर आउट हो गए। ओपनिंग पर उतरे बाबर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके, जिसके चलते सिडनी सिक्सर्स को प्लेऑफ के मैच में हार का सामना करना पड़ा।  बाबर को डक पर आउट होता देख फैंस सोशल मीडिया पर काफी गुस्से में नजर आए।  इससे पिछले मुकाबले में बाबर सिर्फ 1 रन बनाक आउट हुए थे।  अब वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।  बाबर का फ्लॉप होना सिडनी सिक्सर्स के लिए हार का बड़ा कारण बना। 
 
फैंस ने बाबर को ट्रोल किया
 
लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए बाबर को जमकर ट्रोल किया।  एक यूजर ने लिखा, "अगर दुनिया बाबर के खिलाफ है, तो मैं दुनिया के साथ हूं." वहीं एक दूसरे यूजर ने बाबर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जहां से सारे प्लेयर्स की इनिंग शुरू होती है, वहां मेरी खत्म होती है." इसी तरह लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन देकर बाबर को फटकार लगाई। 
 
बुरी तरह हारी सिडनी सिक्सर्स 
 
मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग के लिए उतरी पर्थ स्कॉचर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए। फिर रन चेज के लिए उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम 15 ओवर में सिर्फ 99 रन पर ऑलआउट हो गई। 
 
बीबीएल 2025-26 में प्लॉप रहे हैं बाबर 
 
अब तक बाबर आजम ने बीबीएल के मौजूदा सीजन में 11 मुकाबले खेल लिए हैं।  इन मैचों की 11 में बैटिंग करते हुए उन्होंने 22.44 के खराब औसत और सिर्फ 103.06 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Para Games 2026: शीतल देवी-तोमन कुमार ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, भारत का बढ़ाया मान

Asian Para Games 2026: भारतीय पैरा तीरंदाज़ शीतल देवी और टोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के टियोडोरा ऑडी अयूडिया फेरेली और केन स्वगुमिलांग को 151-148 से हराकर इस एडिशन में भारत के लिए तीरंदाजी का पहला गोल्ड मेडल पक्का किया।

भारतीय पैरा तैराक पर महिला से छेड़खानी का आरोप, जापान पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा वापस

Asian Para Games: भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में होटल के महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें भारत वापिस भेज दिया गया है। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जापान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है। बता दें की यह मुकाबला हेगले ओवल में आयोजित किया गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast