Search KhabarFast

Press ESC to close

अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोप को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैला रहे

अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोप को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैला रहे

Avimukteshwaranand Sexual Abuse Case: प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों को सख्ती से खारिज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि जिन लड़कों का नाम मामले में लिया जा रहा है, वे कभी उनके गुरुकुल में आए ही नहीं और न ही उन्होंने वहां पढ़ाई की। उन्होंने दावा किया कि वे हरदोई के एक स्कूल के छात्र हैं और उनकी मार्कशीट भी अदालत में पेश की गई है।

शंकराचार्य ने कहा कि जब वे यहां कभी आए ही नहीं, तो उनके साथ यहां कुछ कैसे हो सकता है?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाकर हिंदू संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस का करेंगे सहयोग- शंकराचार्य

शंकराचार्य ने आगे कहा कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी करती है तो वे विरोध नहीं करेंगे और पूरी तरह सहयोग करेंगे। उनके अनुसार, उनके शिविर के आसपास हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सब कुछ रिकॉर्ड हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई सीडी होने का दावा किया जा रहा है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा।

एफआईआर में इन लोगों के नाम शामिल

ये बयान उस समय आया है जब एक दिन पहले उनके खिलाफ झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया के आदेश पर ये मामला दर्ज हुआ। एफआईआर में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और तीन अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं। शिकायत में 2025 के माघ मेला और महाकुंभ के दौरान दो नाबालिग लड़कों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी की जाएगी। 

इससे पहले भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को “मनगढ़ंत” बताया था। उन्होंने ये भी कहा कि शिकायतकर्ता अशुतोष ब्रह्मचारी पर पहले भी झूठे मामले दर्ज करने के आरोप रहे हैं और वह शामली जिले के कंधला थाने में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 Nov 2026: 25 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 25 Nov 2026: नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 नवंबर को दिल्ली-NCR में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा

MP Police Constable Exam 2026: 9 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानिए एडमिट कार्ड और टाइमिंग की डिटेल

MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर को होनी थी, लेकिन बोर्ड ने इसे टाल दिया था।

तमिलनाडु में दीपथून विवाद पर तनाव, तिरुप्परनकुंद्रम में 5,618 पुलिसकर्मी तैनात, BJP नेताओं को किया नजरबंद

Tamilnadu News:तमिलनाडु के मदुरै जिले के तिरुप्परनकुंद्रम में दीपथून पर पारंपरिक दीप जलाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रियान्वयन को लेकर जारी गतिरोध के बीच जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने दीपथून की घेराबंदी कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 5,618

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast