AUSvsBANTest: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच डार्बिन में खेला गया। बांग्लादेश ने मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर चारों खाने चीत कर दिया। उधर ऑस्ट्रेलिया की सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई। डार्बिन टेस्ट जीतने के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में बढ़त बना ली है।
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन, ज्यादा स्कोर नहीं बना सकी। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दवाब बनाए रखा और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 198 पर सिमट गई।
बांग्लादेश का शानदार खेल
वहीं, बांग्लादेश ने पहली पारी में दमदार खेल दिखाया। ओपनर तंजीद ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगया। वही अन्य बल्लेबाजों ने भी बड़ा योगदान दिया। नतीजा यह रहा कि बांग्लादेश ने 426 रन का स्कोर बनाया और 228 रन की बढ़त हासिल कर ली। वहीं, पहली पारी में गच्चा खाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद थी कि दूसरी पारी वापसी करेगा लेकिन, दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया ज्यादा कुछ कर नहीं सका। जिससे मुकाबला पूरी तरह बांग्लादेश की तरफ चला गया।
बांग्लादेश 9 विकेट से जीता
बांग्लादेश के लिए जीत बहुत आसान रहा। जिसे उसने सिर्फ एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मोमिनुल हक ने चौका लगाकार बांग्लादेश को जीत दिला दी। यह पहला मौका है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मुकाबले को अपने नाम किया हो। यह बांग्लादेश के लिए बड़ी उपलब्धि कहा जाएगा। हालांकि, अब ये देखने वाली बात होगी की दूसरा टेस्ट मुकाबला कौन जीतता है। अगर बांग्लादेश दूसरा टेस्ट भी जीत जाता है, तो वह सीरीज भी जीत जाएगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए नाक का सवाल है क्योंकि, दूसरा मुकाबला हारने का मतलब से टेस्ट सीरीज भी हार जाना।
Also read: भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला