Search KhabarFast

Press ESC to close

असम में पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस के राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है

असम में पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस के राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है

PM Modi in Assam:असम के गोगामुख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है। पीएम मोदी ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का अवसर मिला। आप सबके आशीर्वाद से इस मैदान में भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है, मैं यहां तीसरी बार आया हूं और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाने वाली है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल का नेतृत्व और फिर हिमंता विश्व शर्मा की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है। असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है। इस बार भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है। और कांग्रेस की पराजय की हैट्रिक भी तय है और कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है।

ये असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि लखपति दीदी अभियान से असम की बहनों को बहुत लाभ हुआ है।अभी तक असम की करीब 3 लाख बहनें लखपति बैदेउ बन चुकी हैं।कल असम भाजपा ने ऐलान किया है कि अब डबल इंजन सरकार 40 लाख बहनों को लखपति बैदेउ बनाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि असम में समान नागरिक संहितालागू करना और हमारे आदिवासी समाज, Sixth Schedule Area की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना, असम की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना। ये असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्रदुषण में दिल्ली दुनिया में सबसे टॉप पर, जानिए लिस्ट में किन-किन शहरों का हैं नाम, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

Delhi Most Polluted City: दिल्ली एनसीआर में ठण्ड के साथ साथ प्रदुषण भी चरम पर हैं। इस मामले में दिल्ली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया हैं। स्विस संस्था IQAir ने बताया की दिल्ली का AQI 334 दर्ज किया गया हैं। जो की सबसे जहरीला और खतरनाक हैं।

दिसंबर में बढ़ सकती हैं EMI?, RBI कर सकता है ब्याज दरों में इजाफा, जानिए कितनी होगी बढ़ोतरी

RBI Repo Rate Hike December: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर में एक बार फिर रेपो रेट बढ़ाने का फैसला कर सकता है। हालांकि, इस बार 50 बेसिस पॉइंट (bps) की बड़ी बढ़ोतरी के बजाय सिर्फ 25 bps का इजाफा होने की संभावना है।

ट्रेन में खत्म होगा RAC का झंझट! रेलवे कर रहा बड़े बदलाव की तैयारी; यात्रियों को होगा फायदा

Railway Ticket Rule: यात्रियों की लाइफलाइन कहे जाने वाला भारतीय रेल खुशखबरी देने की तैयारी कर रहा है। यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े बदलाव कि तैयारी कर रहा है। रेलवे अब आरएसी सुविधा को खत्म करने या उसमें बदलाव करने की तैयारी शुरू कर चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast