Search KhabarFast

Press ESC to close

Asia Cup 2025: DJ पर बजा पाकिस्तान के राष्ट्रगान की जगह 'जलेबी बेबी' गाना, लोगों ने बनाया मजाक

Asia Cup 2025: DJ पर बजा पाकिस्तान के राष्ट्रगान की जगह 'जलेबी बेबी' गाना, लोगों ने बनाया मजाक

Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले से पहले टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फिर भी भारतीय टीम से कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के आगे पाकिस्तान टीम 127/ 9 का स्कोर ही बना सकी। वहीं, जवाब में टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में ही रनचेज कर लिया कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद में 31 रन और तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए।

चौक गए खिलाड़ी और दर्शक

इस मैच के शुरू होने से पहले एक बड़ा ब्लंडर हो गया  जब दोनों ही टीम नेशनल एंथम (राष्ट्रगान) के लिए एक साथ दुबई के मैदान में मौजूद थी उस समय जैसे ही पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय गान कौमी तराना के लिए तैयार हुए, अचानक डीजे ने बड़ी गलती कर दी और जलेबी बेबी गाना बजा दिया, जिससे खिलाड़ी और दर्शक दोनों चौंक गए।

लोगों ने बनाया मजाक

इस दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने हाथ दिल पर रखे थे, लेकिन जब जेसन डेरुलो और टेशन का गाना जलेबी बेबी बजा, तो उन्हें काफी गुस्सा आया. हालांकि, थोड़ी देर बाद यह गलती ठीक कर दी गई और सही में पाकिस्तान का राष्ट्रीय गान बजाया गया। वहीं, यूट्यूब पर भी जलेबी बेबी सॉन्ग के नीचे कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए। कुछ लोगों ने लिखा-भारत पाकिस्तान मैच के बाद यहां कमेंट बॉक्स में कौन आया? एक अन्य ने लिखा कि ये अब पाक‍िस्तान का नया नेशनल एंथम है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यशस्वी जायसवाल पर चला आईसीसी का चाबूक, श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैदान पर हुई थी भिड़ंत

ICC Fines Yashawi Jaiswal:यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और असिथा फर्नोंडो आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई थी। अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और दोनों पर जुर्माना लगाया है।

विदेशी धरती पर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी समेत तीन पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ध्वस्त

Rishabh Pant Reaches Milestone:भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है। अब भारत की नजर दूसरा मैच जीत सीरीज अपने नाम करने पर है। दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है।

दुनिया को मिला उसैन बोल्ट से भी तेज-तर्रार धावक! मात्र 9.39 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी कर मचाया तहलका

World Robot Games: दुनिया में अगर सबसे तेज धावक का नाम लिया जाएगा, तो सबसे आगे नाम उसैन बोल्ट का होगा। जमैका के उसैन बोल्ट ने मैदान पर इस कदर सनसनी मचाई की उनके आसपास कोई धावक ठहर नहीं सका। साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान उन्होंने 9.69 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast