
www.khabarfast.com
कई जिलों में आशा वर्कर का प्रदर्शन
सड़कों पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन
21 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री आवास को घेरने की चेतावनी
अंबाला: हरियाणा में मंगलवार को आशा वर्कर ने भी सड़कों पर उतकर जमकर हल्लाबोला. आशा वर्कर सरकार की नीतियों से नाराज है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन हरियाणा के कई जिलों में किया गया. आशा वर्कर का कहना है कि सरकार का हमारी ओर ध्यान नहीं है. सरकार की गलत नीतियों की सजा भुगत रहे है.
मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए आशा वर्करों का कहना है कि सरकार को 50 प्रतिशत वेतन कटौती को वापिस लेना होगा. सरकार को साल 2018 में स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू करना होगा. कच्चा आशा वर्कर को पक्का किया जाए.सरकार को चेतावनी देते हुए आशा वर्कर का कहना है कि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है. तो हम स्वास्थ्य मंत्री का निवास स्थान जानती है. 21 अगस्त को 4 जिलों की आशा वर्कर स्वास्थय मंत्री आवास का घेराव करेगी.
मीडिया से बातचीत करते हुए आशा वर्करों का कहना है कि सरकार प्रदेश के लिए गलत नीतियां अपनाने में लगी हुई है. जिससे प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है. सरकार को सभी विभागों के बारे में सोचना चाहिए. हरियाणा सरकार खादानों को निजीकरण करने में लगी हुई है. जिससे लाखों लोगों की नौकरी चली जाएगी.
Leave a comment