Search KhabarFast

Press ESC to close

मंडप में प्रवेश करते ही दूल्हा ने कहा नहीं करेंगे शादी, पगड़ी उतारकर भागने लगा बाहर

मंडप में प्रवेश करते ही दूल्हा ने कहा नहीं करेंगे शादी, पगड़ी उतारकर भागने लगा बाहर

The Boy Refused To Marry: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें दूल्हा अचनाक मंडप से भागने की कोशिश करता है। साथ ही वह अपनी पगड़ी उतारकर वहां से निकलने का प्रयास करता है। जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

कुछ लोग दूल्हा को रोककर पूछने की कोशिश करते हैं, तो दूल्हा चौंकाने वाला जवाब देता हैं। दूल्हा ने कहा कि हम शादी नहीं करेंगे। क्योंकि, दुल्हन बदल दी गई है। यह सुनते ही शादी के महौल पूरी तरह बदल जाता है। वहां मौजूद कुछ लोग दूल्हे की बात सोच कर स्तब्ध रह जाते हैं। हालांकि परिवार वाले उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन, दूल्हा अपनी बात पर अड़ा रहता है।

क्या है घटना का राज?   

दरअसल सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लगाता है कि यह किसी मजाक या प्रैंक का हिस्सा हो सकता है। दूल्हे का अजीबोगरीब व्यवहार शादी के माहौल में मनोरंजन बढ़ाने के लिए किया गया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई है। कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि शादी जैसे गंभीर मौके पर इस तरह का प्रैंक सही नहीं है।

हालांकि, घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो दिखाता है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है। कई बार लोग फेम पाने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करने से भी नहीं कतराते हैं। यह वीडियो sudhirsingh243 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast