ऑस्कर के मंच पर आर्ट डायरेक्टर Nitin Desai को किया गया याद, 'फ्रेंड्स' फेम Matthew Perry को भी दी गई श्रद्धांजलि

ऑस्कर के मंच पर आर्ट डायरेक्टर Nitin Desai को किया गया याद, 'फ्रेंड्स' फेम Matthew Perry को भी दी गई श्रद्धांजलि

Oscar 2024: 11 मार्च  सुबह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट ऑस्कर अवॉर्ड्स के हुई। अमेरिका के लॉस एंजलिस के डॉल्बी थिएटर में 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2024 का आयोजन हुआ। इस दौरान दुनियाभर के बेस्ट सिनेमा को सम्मानित करने के लिए तमाम सेलेब्स मौजूद थे। इस बार ऑस्कर में भारते के तरफ से कोई खास रिप्रजेंटेशन नहीं था

ऑस्कर की मेन केटेगरी में कोई भारतीय फिल्म नहीं थी। लेकिन इस सेरेमनी भारतीय सिनेमा के फैंन्स के लिए एक इमोशनल मूमेंट जरूर आया। दरअसल, इस सेरेमनी में भारतीय आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर,नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के 'इन मेमोरियम' सेक्शन में दुनिया भर के उन सिनेमा शख्सियतों को याद किया गया जो बीते साल हमें छोड़ कर चले गए थे।

मैथ्यू पेरी को किया गया याद

 नितिन के साथ ही साथ दुनियाभर के कई सेलेब्स को याद किया गया जिसमें पॉपुलर टीवी शो 'फ्रेंड्स' के स्टार मैथ्यू पेरी, फिल्म 'पैरासाइट' के साउथ कोरियाई एक्टर ली सुन यंग को भी याद किया गया। इनके अलावा हेनरीबेला फोंते, पॉल रूबेंस, मेलिंडा डिल्लन, नॉर्मन जेविसन, कार्ल वेदर्स, ट्रीट विलियम्स, पाइपर लॉरी और बर्ट यंग जैसे एक्टर्स को भी याद किया गया।

कौन थे नितिन देसाई?

बता दें, नितिन देसाई बॉलीवुड के एक जानेमाने आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर थे। नितिन ने ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई भारतीय फिल्म 'लगान' पर काम किया था।  उन्होंने अपने करियर में 'हम दिल दे चुके सनम', 'जोधा अकबर' और 'लगान' जैसी फिल्मों पर काम किया था। देसाई को चार बार नेशनल अवार्ड मिला था। उन्होंने ही ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए भी दो सेट डिजाइन किए थे और इंडियन टीवी सीरीज 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट्स पर भी काम किया था।

Leave a comment