Search KhabarFast

Press ESC to close

कैमरे वाले नए AirPods ला सकता है Apple, AI फीचर्स होंगे खास

कैमरे वाले नए AirPods ला सकता है Apple, AI फीचर्स होंगे खास

Apple अपने नए एयरपॉड्स पर काम कर रहा है, जिसमें बिल्ट-इन कैमरा दिया जा सकता है। इन खास एयरपॉड्स को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए एयरपॉड्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि कंपनी अभी अपने नए जनरेटिव AI बेस्ड सिरी को पूरी तरह लॉन्च नहीं कर पाई है, लेकिन इसके बावजूद एयरपॉड्स की टेस्टिंग जारी है।

फाइनल हो चुका है डिजाइन

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन एयरपॉड्स का डिजाइन और काम करने का तरीका लगभग फाइनल हो चुका है। पहले आई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि कंपनी इन्हें इस साल की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक Apple ने आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है।

क्या है एयरपॉड्स की खासियत?

इन नए एयरपॉड्स की सबसे खास बात इसका कैमरा होगा। लेकिन यह कैमरा फोटो खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नहीं होगा। बताया जा रहा है कि यह कैमरा AI असिस्टेंट सिरी की “आंखों” की तरह काम करेगा। इसकी मदद से एयरपॉड्स आसपास की चीजों को पहचान सकेंगे और यूजर को उनके बारे में जानकारी देंगे। यह फीचर काफी हद तक OpenAI के चैटजीपीटी के लाइव विजुअल मोड जैसा माना जा रहा है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर किसी नई जगह पर जाता है और वहां कोई अनजान चीज देखता है, तो एयरपॉड्स कैमरे की मदद से उसके बारे में जानकारी दे सकेंगे।

AI देगी खो चुकी चीजों की जानकारी

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये स्मार्ट बड्स यूजर को पुराने देखे गए मोमेंट्स या चीजों को याद दिलाने में भी मदद करेंगे। यानी अगर कोई चीज पहले देखी हो लेकिन याद न आ रही हो, तो AI उसकी जानकारी दोबारा दिखा सकेगा। रिपोर्ट के अनुसार, एयरपॉड्स में एक छोटा LED इंडिकेटर भी दिया जाएगा। जब कैमरा ऑन होगा, तब यह LED लाइट भी जलने लगेगी, ताकि यूजर को पता चल सके कि कैमरा एक्टिव है।

अगर यह तकनीक लॉन्च होती है, तो Apple के एयरपॉड्स सिर्फ म्यूजिक सुनने का डिवाइस नहीं रहेंगे, बल्कि AI आधारित स्मार्ट असिस्टेंट का नया रूप बन सकते हैं।

Also read: Hyundai लाएगी दो नई SUV, एक पेट्रोल तो दूसरी होगी इलेक्ट्रिक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Electric Scooter: अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी चला सकेंगे ये स्कूटर, खर्चा भी है जीरो, फटाफट खरीद लें ये ई स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में Ampere ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo VYB लॉन्च किया है।

Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी फिलहाल कंपनी बेंगलुरु से इसकी डिलीवरी धीरे-धीरे शुरू कर रही है। । Flying Flea C6 के साथ रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री कर ली है।

अब watchOS 27 में Apple Watch Series 6, 7, 8 और Ultra के लिए सपोर्ट बंद, Apple ने बताया इसका कारण

Tech Update: Apple ने पांच Apple Watch मॉडल के लिए watchOS 27 का सपोर्ट बंद करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बताया है। कंपनी का कहना है कि नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड फीचर्स और Siri के बेहतर एक्सपीरियंस और ज़रूरी परफॉर्मेंस देने के लिए यह कदम ज़रूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast