Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: पेपर लीक केस में EOU का बड़ा एक्शन, गिरफ्त में BPSC AEDO परीक्षा धांधली का मास्टरमाइंड

Bihar News: पेपर लीक केस में EOU का बड़ा एक्शन, गिरफ्त में BPSC AEDO परीक्षा धांधली का मास्टरमाइंड

BPSC AEDO Paper Leak: बिहार में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ा एक्शन लेते हुए बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर अप्रैल 2026 में BPSC की AEDO परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय ने सक्रिय सॉल्वर गैंग से जुड़ा है। यह कंकड़बाग में स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक ऑपरेटर के रूप में तैनात था और उसी दौरान परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश भी रची गई थी। जांच के दौरान अतुल के सहयोगी दीपिका कुमारी के मोबाइल से कुछ अहम डिजिटल सबूत भी बरामद हुए थे। EOU ने अतुल का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। इन सभी सबूतों के आधार पर उसकी गिरफ्तार हुई है। बता दें कि पटना के एएन कॉलेज परीक्षा भवन में तैनात बायोमीट्रिक कर्मी अंशुप्रिया ने परीक्षार्थी रोशन कुमार को उत्तर पुर्जा देते हुए पकड़ा था। जिसके बाद जांच की गई और इस जांच में अतुल राज पांडेय का नाम सामने आया।

अतुल राज पांडेय ने कई परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी की थी

EOU की जांच के मुताबिक,  अप्रैल 2026 में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा के दौरान अतुल राज पांडेय ने कई परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी की थी। जिसके बाद बड़े स्तेर पर धांधली की खबर सामने आने के बाद BPSC ने दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया। पूछताछ के दौरान अतुल ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कई अहम लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनका EOU अब सत्यापन कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे और परीक्षा केंद्रों तक उनकी पहुंच कैसे बनी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: KCC धारकों को मिलेगा 50 हजार रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, 5 लाख किसानों को लाभ

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के कारण होने वाली स्थायी विकलांगता से उत्पन्न वित्तीय जोखिम से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (HARCO Bank) द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (PAIS) लागू की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत लगभग 5 लाख पात्र KCC धारकों को एक वर्ष की अवधि के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

Haryana News: सिंगापुर में CM सैनी का निवेश पर फोकस, हरियाणा को बताया बेहतर विकल्प; मर्लियन डेस्क का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों, नीतिगत सुधारों और निवेशक-अनुकूल माहौल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई कंपनी आने वाले समय में हरियाणा में निवेश करती है तो वे इस यात्रा को सफल मानेंगे।

Haryana News: रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा रबी 2027-28 की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी से हरियाणा के किसानों को काफी लाभ होगा। वर्तमान सरकारी खरीद को आधार मानें तो एमएसपी में हुई बढ़ोतरी से राज्य के किसानों को लगभग 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होने का अनुमान है। वहीं, यदि सरसों की सरकारी खरीद राज्य द्वारा निर्धारित लगभग 13 लाख टन के स्तर तक पहुंचती है, तो किसानों को मिलने वाला अतिरिक्त लाभ बढ़कर लगभग 720 करोड़ रुपये हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast