
Tirupati Accident: आंध्र प्रदेश के तिरुपति के विष्णु निवासम में वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हो गई है और 40 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और हालत पर काबू पाया।
हर साल वैकुंठ एकादशी पर तिरुपति वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए हजारों लोग तिरूपति आते हैं। इस दौरान वैकुंठ द्वार के दर्शन 10 जनवरी से 19 जनवरी तक होते हैं। मंदिर प्रशासन ने दर्शन करने के लिए टोकन की व्यवस्थ की। टोकन 9 जनवरी की सुबह से बांटे जाने थे, लेकिन इसके लिए 8 जनवरी की रात से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने बैरागी पट्टीडा पार्क और MGM स्कूल सेंटर पर लाइन लगा ली। कुछ ही देर में 4 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान ही भगदड़ मच गई।
हादसे में 6 लोगों की मौत
इस हादसे पर टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू ने कहा कि,'हम मानते हैं कि प्रशासन की चूक के कारण ऐसा हुआ। डीएसपी ने एक क्षेत्र में गेट खोला और लोग भाग गए। 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें से एक की पहचान हो गई है। अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सीएम नायडू पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरूपति में भगदड़ से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं.' एपी सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
Leave a comment