Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉलीवुड में हड़कंप! अमिताभ-अभिषेक को फिर मिली जान से मारने की धमकी, गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर दी चेतावनी

बॉलीवुड में हड़कंप! अमिताभ-अभिषेक को फिर मिली जान से मारने की धमकी, गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर दी चेतावनी

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Threat: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने सीधे तौर पर पिता-पुत्र को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। पोस्ट में उसने कहा है कि चाहे जितने बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, पिता-पुत्र को बुलेटप्रूफ में ही मारेंगे।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा अपने दो साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह की गिरफ्तारी का भी जिक्र

उसने मुंबई में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा अपने दो साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया और दावा किया कि इन दो गिरफ्तारियों से कोई वारदात नहीं रुकेगी, क्योंकि मुंबई में उसके 200 और साथी तैयार बैठे हैं। पोस्ट में 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि दोषियों को कभी माफ नहीं किया जाएगा, चाहे वो किसी भी देश में हों। फिलहाल इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां बच्चन परिवार की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

Also read: पंजाबी एक्ट्रेस से लेकर अक्षरा सिंह समेत इन एक्टर्स ने की छठ पूजा, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, फोटो किया शेयर

हिसाब जरूर लिया जाएगा

ऑडियो में गोल्डी ढिल्लों कहता सुनाई दे रहा है कि उसके दो साथियों के पकड़े जाने से कुछ भी नहीं बदला है। न तो कोई प्लान टला है और न ही आगे टलेगा, क्योंकि मुंबई में उसके 200 और लड़के पहले से तैयार बैठे हैं। उसने 1984 के सिख दंगों का भी जिक्र किया और कहा कि उस नरसंहार के जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। गोल्डी ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि दोषी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिपा हो, उसका हिसाब जरूर लिया जाएगा। उसने ये भी कहा कि जो भी सिख कौम के खिलाफ बोलेगा, वो उसका दुश्मन होगा, फिर चाहे वो कोई भी क्यों न हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिग बॉस 20: कनिका मान पर सलमान खान ने अपना आपा खोया, लव गिल के "विक्टिम कार्ड" गेम पर सवाल उठाए

Big Boss 20: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। इस बार निशाने पर रहीं कनिका मान, लव गिल और स्काउट। एपिसोड की शुरुआत कनिका मान से हुई। कनिका की काज़ी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस पर सलमान ने सवाल उठाए। मामला तब शुरू हुआ जब स्काउट ने 'कैरेक्टर ढीला है' गाते हुए लव के कैरेक्टर पर कमेंट किया।

पंजाबी एक्ट्रेस से लेकर अक्षरा सिंह समेत इन एक्टर्स ने की छठ पूजा, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, फोटो किया शेयर

Chhath Puja Celebration: आज 16 नवंबर, सोमवार को छठ महापर्व का समापन हो गया। पूरे देश में व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ उषा अर्घ्य दिया। इसके बाद से ही सेलेब्रिटीज भी अपनी छठ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हिमांशी खुराना की तस्वीरों की हो रही है। पंजाबी एक्ट्रेस ने छठ पूजा करते हुए अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लाल सूट पहना है और सिर पर चुनरी ओढ़ रखी है। माथे से लेकर नाक तक सिंदूर लगाए हिमांशी का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast