Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली दौरे पर आ सकते हैं आमिर मुत्तकी, कौन है भारत-तालिबान की नजदीकियों का कारण?

दिल्ली दौरे पर आ सकते हैं आमिर मुत्तकी, कौन है भारत-तालिबान की नजदीकियों का कारण?

India-Taliban Relations: तालिबान ने अगस्त 2021 में काबुल पर कब्जा कर लिया था। तभी से ज्यादातर देशों ने अफगानिस्तान से कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए थे। भारत भी तालिबान की कट्टरता को लेकर उससे दूरी बना चुका, लेकिन हाल ही में ये रिश्ता सुधरता हुआ दिखाई दिया। अनुमान ये लगाया हैं कि जल्द ही तालिबान के फॉरेन मिनिस्टर आमिर खान मुत्तकी दिल्ली आ सकते हैं। ये वही मंत्री हैं जिन पर यूएन ने दो दशकों तक यात्रा प्रतिबंध लगाया हुआ था।

क्यों लगी थी यात्रा पर पाबंदी

आमिर खान मुत्तकी अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री हैं। वे तालिबान के पुराने नेताओं में से एक हैं और नब्बे के दशक में भी एजुकेशन मिनिस्टर रह चुके हैं। यूएनएससी यानी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उन पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, क्योंकि उसे शक था कि मुत्तकी नब्बे के दशक में हुई हिंसा में हिस्सेदार थे। ट्रैवल बैन इतना सख्त था कि वे किसी भी देश की यात्रा नहीं कर सकते थे।

इस प्रतिबंध का उद्देश्य था कि तालिबानी आतंक के तार वहीं तक सीमित रहें। हालांकी, बीच-बीच में यूएन ने उन्हें कुछ छूट दी ताकि वे शांति की बातचीत में शामिल हो सकें। हाल में पश्चिम ने थोड़ा नरम रूख को अपनाया और वो तालिबान से रिश्ता बनाने को तैयार दिख रहा है। इसी कड़ी में उसने मुत्तकी के ट्रैवल बैन को हटा दिया।

भारत और तालिबान के कैसे रहे रिश्ते

भारत और तालिबान रास्ते बार-बार टकराते तो रहे, लेकिन साथ चलना आसान नहीं रहा। नब्बे के दशक में जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया। तब भारत ने शुरू से ही इस शासन को मान्यता नहीं दी। तालिबान की कट्टर सोच और महिलाओं-बच्चियों पर पाबंदी ही इसकी वजह नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान से उसका गहरा रिश्ता भी एक कारण था। अगर तालिबान को मान्यता मिल जाती तो दिल्ली तक उसका आना-जाना आसान हो जाता। इससे कश्मीर में आतंक को और हवा मिलती। इसी दौर में इंडियन एयरलाइन्स का एक प्लेन नेपाल से हाईजैक कर कंधार में उतारा गया। इसने रिश्तों को और बिगाड़ दिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे

Attack On Abhishek Banarjee:पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। उनपर सोनारपुर नें हमला हुआ। गुस्साए भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और बताया जा रहा है कि उनके कपड़े भी फाड़े गए। इस दौरान लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए।

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में आंधी ने बरपाया कहर, धूल से भर गया आसमान

Rajasthan News: राजस्थान में अचानक शनिवार को मौसम ने करवट ली। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन, साथ में मुसीबत भी आई। राजस्थान के चुरू में धूल भरी आंधी उठने के पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। साथ ही आस-पास के इलाकों में भी धूल का गुबार छा गया।

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को शनिवार को दिल्ली कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast