Search KhabarFast

Press ESC to close

तलाक की अफवाह के बीच साथ दिखें गोविंदा-सुनीता, गणपति बाप्पा का किया स्वागत

तलाक की अफवाह के बीच साथ दिखें गोविंदा-सुनीता, गणपति बाप्पा का किया स्वागत

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड एक्टर गोविंद और सुनीता आहूजा एक बार फिर साथ नजर आए। तलाक की खबरों के बीच कपल ने एक साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। इसे देखते हुए अब ये कहा जा रहा कि इनके तलाक की बात झूठी है। हाल ही में खबरें आई थीं कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी है। लेकिन अब गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता और गोविंदा को एक साथ देखा गया है।

दोनों के चेहरे पर दिखी खुशी

गोविंदा और सुनीता ने एक साथ गणेश चतुर्थी मनाई है। दोनों ने मिलकर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। कपल ने इस खास मौके पर पैपराजी को मिठाई भी बांटी। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही है। दोनों ने गणपति उत्सव के दौरान मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते भी दिखे. मरून सिल्क साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए सुनीता खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं,  मरून कलर का कुर्ता पहने गोविंदा भी खूब जच रहे थे। अपने लुक को एक्टर ने गोल्डन चुनरी के साथ पूरा किया था। गोविंदा और सुनीता ने इस दौरान एक साथ जमकर पोज भी दिए. उन्होंने गणपति बप्पा के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं उनके बेटे यशवर्धन भी उनके साथ गणपति पूजन करते नजर आए। यशवर्धन कैमरे के सामने हाथ जोड़े दिखाई दिए।

कई एक्टर्स ने मनाया गणेश चतुर्थी

11 दिन चलने वाले इस त्योहार में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री लोग अपने-अपने शेड्यूल के हिसाब से गणपति बप्पा को अपने घर पर मेहमान बनाकर सेवा करते हैं। कई डेढ दिन तो कुछ लोग ढाई दिन तो वहीं कुछ पूरे 11 दिन तक बप्पा की सेवा में होते हैं। शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश,सलमान खान कुछ ऐसे सितारे हैं जिनके घर कई सालों से बप्पा के इस उत्सव को मनाने की परंपरा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast