Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या अमेरिका भी कर देगा टिक टॉक को बैन? ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

क्या अमेरिका भी कर देगा टिक टॉक को बैन? ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

US TikTok Ban: अमेरिका में टिक टॉक को लेकर एक बड़ा सवाल सामने आया है और सवाल ये है कि टिक टॉक बैन होगा या चलता रहेगा? वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर कहा है कि अगर अमेरिका में टिकटॉक का कंट्रोल किसी अमेरिकी कंपनी ने नहीं खरीदा तो इस ऐप को देश में बैन कर दिया जाएगा। इस डील के लिए ट्रंप ने जो डेडलाइन तय की थी वो बुधवार, 17 सितंबर को खत्म हो रही है और अभी भी कोई फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका के अंदर ऐप रहेगा या नहीं इसका फैसला चीन पर ही निर्भर करता है।

मीडिया से टंप ने कही ये बात

ट्रंप ने वाशिंगटन लौटने से पहले न्यू जर्सी में मीडिया से कहा कि हम अभी टिकटॉक को लेकर बातचीत कर रहे हैं। हम इसे मरने दे सकते हैं, या हम कर सकते हैं, मुझे नहीं पता। यह चीन पर निर्भर करता है। यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता। मैं इसे बच्चों के लिए करना चाहूंगा उन्हें ये पसंद है।

ट्रंप ले सकते हैं ये फैसला

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने 17 सितंबर की डेडलाइन दे रखी है। उसके बाद अमेरिका में वो कानून लागू हो जाएगा जिसके अनुसार या तो टिकटॉक को उसके चीनी मालिक बाइटडांस से अलग करना होगा या फिर उसे अमेरिका में बैन का सामना करना होगा। यह भी हो सकता है कि ट्रंप एक बार फिर डेडलाइन को आगे बढ़ा दें।

अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा

दरअसल ट्रंप पहले ही तीन बार कानून लागू करने में देरी कर चुके हैं। अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले साल देश में टिक टॉक पर बैन लगाने या अमेरिकी खरीदार के हाथों बेचने के लिए कानून पारित किया था, जिसे दोनों पार्टियों ने सपोर्ट किया। अमेरिका का कहना है कि इस सोशल मीडिया ऐप के चीन के साथ संबंधों ने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बना दिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

Jais Headquater Reconstructed:भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए थे। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश का ठिकाना मरकज को भी तहस-नहस कर दिया गया था लेकिन, हालिया तस्वीरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 15 महीने बाद बाद एक बार फिर मरकज का पुनर्निमाण किया गया है।

‘1971 की हार मत भूलिए...’ आसिम मुनीर पर फजलुर रहमान का तीखा हमला, दी बड़े बदलाव की चेतावनी

Pakistan News: पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर सीधा निशाना साधते हुए वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने सैन्य प्रतिष्ठान को 1971 में भारत के खिलाफ हुए युद्ध में मिली अपमानजनक हार और आत्मसमर्पण की याद दिलाई और चेतावनी दी कि निरंतर दमन और रक्तपात से क्षेत्र में नए भौगोलिक परिवर्तन हो सकते हैं।

ओमान में दर्दनाक सड़क हादसा...भारतीय यात्रियों की गाड़ी पलटने से एक की मौत, 9 घायल

Oman Road Accident: ओमान के हैमा विलायत में 22 अगस्त 2026 शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुल्तान सईद बिन तैमूर रोड पर भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक गाड़ी अचानक अपना कंट्रोल खो बैठी और पलट गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast