Search KhabarFast

Press ESC to close

‘आप बस ईरान से निकलती हुई एक बड़ी रोशनी देखेंगे’ डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से हिली दुनिया

‘आप बस ईरान से निकलती हुई एक बड़ी रोशनी देखेंगे’ डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से हिली दुनिया

Iran US War: अमेरिका और ईरान में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हम ईरानियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। आज हमने अपने 3 डिस्ट्रॉयर लिए और आज हमने बहुत बड़े और मुश्किल कामों को तेजी से और जोरदार तरीके से पूरा कर दिया, लेकिन डिस्ट्रॉयर्स को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया। हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देने वाले हैं और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं। अब देखते हैं कि क्या वे इस पर दस्तखत करने को तैयार हैं।

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज उन्होंने हमारे साथ खिलवाड़ किया और हमने उन्हें उड़ा दिया। अगर युद्धविराम नहीं होता है, तो आपको जानने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आप बस ईरान से निकलती हुई एक बड़ी रोशनी देखेंगे और बेहतर यही होगा कि वे उस समझौते पर जल्दी से हस्ताक्षर कर दें। उन्होंने कहा कि बातचीत अच्छी चल रही है। वे इस पर मुझसे कहीं ज़्यादा दस्तखत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे 2 मिनट में ही तबाह हो गए। उनके टैंकर उड़ा दिए गए। हर मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया, और लोगों को गोली मार दी गई। अब वे हमारे बीच नहीं हैं।

Also read: कनाडा पर भारत का बड़ा हमला, कहा- खालिस्तानी तत्व बन रहे दोनों देशों के लिए खतरा

छोटी ईरानी नौकाओं को तबाह कर दिया गया- ट्रंप

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट पर लिखा कि तीन अमेरिकी डेस्ट्रॉयर सफलतापूर्वक जलमार्ग पार कर गए। उन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों को अमेरिकी सेना ने हवा में ही मार गिराया। साथ ही कई ड्रोन भी नष्ट कर दिए गए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हमले में हमले में इस्तेमाल की गई छोटी ईरानी नौकाओं को तबाह कर दिया गया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साउथ अफ्रीका में बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम, 12 से ज्यादा लोगों को उतारा मौत के घाट

Firing In South Africa:दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने कहा कि जंपर्स बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी वहां पहुंचे। जहां उन्हें इलाके में अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अस्पताल में एक और पीड़ित की मौत हो गई।

Oman Attack: ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमले का दावा, तीन घटनाओं से बढ़ी चिंता

ओमान के तट के पास भारतीय क्रू वाले एक मर्चेंट जहाज पर कथित हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, यह जहाज MT जलवीर है, जिस पर 20 से अधिक भारतीय नाविक सवार थे।

Trump Warning: ईरान को ट्रंप ने बार फिर दी बड़ी चेतावनी, बोले- आज रात हो सकता है बहुत ज़ोरदार हमला

Trump Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फिर से ईरान को चेतावनी दी है। ईरान के साथ शांति समझौता करने की चल रही कूटनीतिक कोशिशों के बीच अमेरिका ईरान पर "बहुत ज़ोरदार" हमला करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये हमले "आज रात" किए जाने की योजना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast