Search KhabarFast

Press ESC to close

गजब हो गया! IAS ने क्लेक्टर से रचाई तीसरी शादी, दोनों पूर्व पत्नियां भी हैं सरकारी अधिकारी

गजब हो गया! IAS ने क्लेक्टर से रचाई तीसरी शादी, दोनों पूर्व पत्नियां भी हैं सरकारी अधिकारी

IAS Avi Third Marriage: आईएएस की नौकरी में क्लेकटर, मजिस्ट्रेट, सचिव और मुख्य सचिव तक का तमगा मिलता है। ये नौकरी करना बड़े ही सम्मान की बात है। ऐसे ही हैं एक IAS अधिकारी अवि प्रसाद जिनकी चर्चा खूब हो रही है। उन्होंने तीसरी बार शादी रचाई है। हालांकि, ताज्जुब की बात ये है कि उनकी दोनों पूर्व पत्नी भी आईएएस अधिकारी हैं।

IAS अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अंकिता धाकरे के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने 11 फरवरी को कुनो नेशनल पार्क में शादी रचाई। दोनों की शादी की चर्चा खूब हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी का फैसला निजी तौर पर लिया है।

कौन हैं IAS अवि प्रसाद

अवि प्रसाद 2014 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पहले उन्होंने 2013 में यूपीपीएससी परिक्षा पास कर चुके थे और आईपीएस कैडर उनको मिला था। हालांकि, अगले साल यानी 2014 में उन्होंने आईएएस सेवा ज्वाइन कर ली। IAS अवि प्रसाद उत्तर प्रदेश के सीतापुर से आते हैं और उनका संबंध राजनीतिक परिवार से रहा है। उनके दादा तम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। प्रशासनिक सेवा की बात करें तो अवि प्रसाद कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह विभिन्न जिलों में पंचायत सीईओ और क्लेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं।

दोनों पूर्व पत्नियां हैं आईएएस

अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी दोनों पूर्व पत्नियां आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली शादी आईएएस अधिकारी रिजू बाफना से हुई थी, जो इस समय मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में क्लेक्टर पद पर कार्यरत हैं। दोनों की मुलाकात दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। हालांकि, कुछ वर्षों बाद दोनों का तलाक हो गया है। इसके बाद 2016 में अवि प्रसाद ने आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से शादी की लेकिन, लगभग चार साल बाद शादी टूट गई। मिशा सिंह फिलहाल रतलाम जिले कि क्लेक्टर हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast