Search KhabarFast

Press ESC to close

मुश्किलों में फंसे Allu Arjun, इस मामले में पुलिस ने एक्टर के खिलाफ दर्ज किया केस

मुश्किलों में फंसे Allu Arjun, इस मामले में पुलिस ने एक्टर के खिलाफ दर्ज किया केस

Allu Arjun : टॉलीवुड यानी साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ था जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं अब अल्लू अर्जुन एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं दरअसल, एक्टर के खिलाफ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दरअसल, इस साल आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव भी हैं। अल्लू अर्जुन की दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक सिल्पा रवि नांघाल सीट से उम्मीदवार हैं। उनके चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अल्लू अर्जुन सपोर्ट करने पहुंचे थे लेकिन वो जैसे ही शिल्पा रवि के घर पहुंचे भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई। अल्लू अर्जुन को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद अपने विधायक दोस्त की बालकनी से उनके साथ एक्टर ने अपने फैंस का अभिवादन किया।

क्यों हुई शिकायत

बता दे, आंध्र प्रदेश में चुनाव के चलते आचार सहिता लागू है। आचार सहिता लागू होने के एक दिन बाद अल्लू अर्जुन और सिल्पा रवि के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस शिकायत में कहा गया है कि सिल्पा रवि चंद्रा ने RO Nandyal की अनुमति के बिना ही अल्लू अर्जुन को घर पर न्योता किया, यह जानते हुए कि इससे आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा।

सिल्पा रवि ने अदा किया शुक्रिया

वहीं अल्लू अर्जुन ने कहा कि वो अपने दोस्त सिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी का समर्थन करने आए थे। उन्होंने बताया कि उनके विधायक दोस्त ने कोई फेवर नहीं मांगा। एक्टर ने कहा मैं यहां उन्हें सपोर्ट करने के लिए हूं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। तो दूसरी तरफ, सिल्पा रवि ने भी अल्लू अर्जुन के साथ एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने नंदयाल तक आने के लिए एक्टर को धन्यवाद कहा और कहा कि आपके प्यार और सपोर्ट के लिये मैं बहुत अभारी हूं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं।

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

'गद्दी है तो हम हैं...' बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, 'Mirzapur: The Movie' के टीज़र डेट का ऐलान

Mirzapur: The Movie Teaser: फोन स्क्रीन पर नहीं, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्ज़ापुर का भौकाल, ये इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। ये फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म के टीज़र की की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है। जिससे 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का टीज़र गुरुवार, 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast