HAR-HAR MAHADEV OMG 2 SONG: अक्षय कुमार की फिल्म OH MY GOD -2 का दूसरा गाना हुआ रिलीज, सुनते ही बोल पड़ेंगे ‘हर-हर महादेव’

HAR-HAR MAHADEV OMG 2 SONG: अक्षय कुमार की फिल्म OH MY GOD -2 का दूसरा गाना हुआ  रिलीज, सुनते ही बोल पड़ेंगे ‘हर-हर महादेव’

नई दिल्ली:अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 का दूसरा गाना रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म का फैंस को बेसबरी से इंतजार है। फिल्म में खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की पोस्टर्स और टीजर हर किसी को हैरान कर रही हैं।

11 अगस्त को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 रिलीज होगी और अब मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर और पहला गाना रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था। अब हाल ही में ओह माय गॉड2 का शिव भक्ति को दर्शाते हुए दूसरा गाना हर-हर महादेवरिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षय कुमार शिव तांडव करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म का दूसरा गाना सुनते ही मुंह से निकलेगा हर-हर महादेव

अक्षय कुमार ने एक मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए बताया था कि फिल्म का दूसरा गाना 27 जुलाई को आउट होगा। और जब गाना रिलीज हो चुका है, तो हर किसी को इस गाने की थीम को बेहद पसंद किया जा रहा है। बड़ी जटाओं और चेहरे पर राख लगाए, हाथ में डमरू लिए शिव की तरह कभी मुस्कुराते तो कभी रौद्र रूप को दर्शाते हुए अक्षय कुमार  ने खुद को दिखाया है। हर-हर महादेवगाने का म्यूजिक विक्रम मोंट्रोज ने दिया है, गाने को उन्होंने ने ही गाया है। इस गाने के लिरिक्स शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं।

हर-हर महादेव गाने का visualsजबरदस्त

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 के गाने हर-हर महादेव के लिरिक्स के साथ-साथ, इस गाने के विजुअलस भी बेहद शानदार हैं। हर-हर महादेवसॉन्गसावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया गया बेहतरीन गानों में से एक है।

Leave a comment