12 साल बाद रनवे पर अक्षय कुमार का धमाकेदार स्वैग, जल्दी में नजर आए एक्टर; मीडिया बोली- दिल्ली में चलता है सर

12 साल बाद रनवे पर अक्षय कुमार का धमाकेदार स्वैग, जल्दी में नजर आए एक्टर; मीडिया बोली- दिल्ली में चलता है सर

 Akshay Kumar:बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 25 जुलाई, 2025 को हुंडई इंडिया कॉउचर वीक 2025 में तहलका मचा दिया। 12 साल बाद रैंप पर लौटे अक्षय ने डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी शेन पीकॉक के लिए शोस्टॉपर बनकर सबका दिल जीत लिया। आइवरी बंदगला, कुर्ता, व्हाइट एथनिक ट्राउजर और ब्लैक वेफरर सनग्लासेस में वह शाही अंदाज में रनवे पर उतरे। उनका यह लुक हर किसी की नजरों में बस गया। रैंप वॉक के बाद अक्षय की मजेदार बातचीत ने दर्शकों को खूब हंसाया, जब उन्होंने "काफी देर नहीं हुई?" इसी बीच किसी ने उनसे मजाक करते हुए कहा, ''दिल्ली में चलता है सर''; जिस पर अक्षय ने चुटकी लेते हुए कहा, "दिल्ली में चलता है? तभी हाल देख तेरा।" इस अंदाज ने एक बार फिर साबित किया कि अक्षय का स्वैग और ह्यूमर बेजोड़ है।

फाल्गुनी शेन पीकॉक के साथ गर्व भरा अनुभव

शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय ने फाल्गुनी शेन पीकॉक की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि 12 साल पहले भी उन्होंने इस जोड़ी के लिए रैंप वॉक किया था। अक्षय ने शो की मेहनत को सराहा, "25 मिनट के शो के लिए महीनों की तैयारी होती है, लेकिन यह भारत को ग्लोबल मंच पर ले जाता है।" उन्होंने डिजाइनर जोड़ी को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में फिर साथ काम करने की इच्छा जताई। अक्षय का यह उत्साह और डिजाइनर के प्रति सम्मान दर्शकों को खूब भाया।

हेरा फेरी 3 की पुष्टि, फैंस में उत्साह

रैंप वॉक के साथ ही अक्षय ने फैंस को एक और खुशखबरी दी। लंबे समय से चर्चा में रही 'हेरा फेरी 3' की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म के सभी विवाद सुलझ गए हैं और काम शुरू हो चुका है। इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। अक्षय ने कहा कि वह हर पल का आनंद ले रहे हैं। इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और फैंस की इस तिकड़ी को फिर से देखने के लिए बेताब हैं।

Leave a comment