Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना होगा पूरा, NTA ने जारी की ACC CEE जनवरी 2027 का पूरा शेड्यूल; यहां देखें योग्यता और चयन प्रक्रिया

भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना होगा पूरा, NTA ने जारी की ACC CEE जनवरी 2027 का पूरा शेड्यूल; यहां देखें योग्यता और चयन प्रक्रिया

ACC CEE 2027: भारतीय सेना में नोकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जनवरी 2027 सेशन के लिए Army Cadet College (ACC) Common Entrance Examination के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा से भारतीय सेना में सेवारत सेना कर्मियों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून के ACC विंग के जरिए कमीशंड ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इन तारीखों पक ध्यान दें

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 06 नवंबर 2026  
आवेदन की आखिरी तारीख - 30 नवंबर 2026 (रात 9 बजे तक) 
आवेदन फीस की आखिरी तारीख - 30 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)  
लेट फीस के साथ आवेदन - 01 से 03 दिसंबर 2026 (अतिरिक्त ₹500)
लेट फीस के साथ फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 03 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)  
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो ओपन - 04 से 06 दिसंबर 2026   

Also read: पेट्रोल की जरूरत खत्म!,21.80 KM/L माइलेज वाली डीजल SUV ने मचाया धमाल, कीमत सिर्फ 12.68 लाख से शुरू

योग्यता पात्रता

1.. शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास आर्मी एजुकेशन डायरेक्टोरेट द्वारा जारी Randomised Unique Identity (RUID) होनी चाहिए। इसके अलावा 12वीं पास होना जरूरी है।

2. आयु सीमा - आरक्षित वर्गों को छूट मिलने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क

जनरल / अनारक्षित / OBC / OBC-NCL - ₹1,150
SC / ST: ₹950
लेट आवेदन पर अतिरिक्त: ₹500 (सभी के लिए समान)

चयन प्रक्रिया

कमीशंड ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों को पहले परीक्षा देनी होगी। जो अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगा। इसमें  कुल 150 प्रश्न होंगे। सही उत्तर देने पर +2 अंक मिलेंगे, लेकिन गलत पर -0.50 अंक भी कटेंगे। इसके बाद इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आर्मी एजुकेशन डायरेक्टोरेट को रेफर किए जाएंगे।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेट्रोल की जरूरत खत्म!,21.80 KM/L माइलेज वाली डीजल SUV ने मचाया धमाल, कीमत सिर्फ 12.68 लाख से शुरू

Most Fuel Efficient Diesel SUV: भले ही एमिशन नॉर्म्स के कारण कंपनियां डीजल गाड़ियां बंद कर रही हों, लेकिन आज भी भारतीय SUV खरीदारों के बीच डीजल इंजन का क्रेज सबसे ज्यादा है।

Share Market Today: शेयर बाजार में अचानक पलटी बाजी! सेंसेक्स 150 अंक टूटा, 25,000 के नीचे फिसला निफ्टी

Share Market Today: सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन शुरुआती बढ़त कुछ ही देर में गिरावट में बदल गई। सेंसेक्स करीब 150 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 50 भी 25,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। खास बात यह रही कि बाजार ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी के बीच सकारात्मक शुरुआत की थी, लेकिन निवेशकों की बिकवाली के दबाव में दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast