Search KhabarFast

Press ESC to close

आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट-अनुष्का, इस अध्यात्मिक यात्रा की क्यों हो रही चर्चा

आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट-अनुष्का, इस अध्यात्मिक यात्रा की क्यों हो रही चर्चा

Virat-Anushka Meets Premanand Maharaj: आईपीएल ट्रॉफी आरसीबी के जीतने के बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ अध्यात्मिक यात्रा पर निकल चुके हैं। दोनों प्रेमानंद महाराज से मिलने के वृंदावन पहुंचे। विराट और अनुष्का मंगलवार यानी 2 जून को वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से आश्रम में मिलने पहुंचे।  

दोनों ने वृंदावन के राधा कुंज आश्रम में प्रेमनांद महाराज से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विराट और अनुष्का आश्रम से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ समय आश्रम में बिताया और आध्यात्मिक चर्चा के साथ गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विराट की आध्यात्मिक यात्रा जारी  

यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है। जीत के जश्न के बीच विराट का वृंदावन पहुंचान क्रिकेट और अध्यातम के अनूठे संगम के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले भी कई बार विराट-अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं। दोनों पिछले दो साल में कई बार वृंदावन आ चुके हैं। क्रिकेट की चमक-दमक के बीच यह जोड़ी आध्यातमिक साधना और धार्मिक आस्था को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानती है।                      

Also read: Weather Alert: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

दूसरी बार चैंपियन बनी आरसीबी

बता दें कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला गुजरात और बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मुकाबलों को बेंगलुरु ने अपने नाम किया और लागातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। 2025 से पहले एक बार भी आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती थी। लेकिन, रजद पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी दो बार ट्रॉफी जीत चुकी है। वहीं, फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टोल टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव संभव, सरकारी अफसरों की फ्री एंट्री खत्म करने पर विचार

देश में हाईवे टोल टैक्स से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हो सकता है। सड़क परिवहन मंत्रालय को एक हाई-लेवल कमेटी ने सुझाव दिया है कि टोल फ्री (छूट प्राप्त) गाड़ियों की सूची को या तो पूरी तरह खत्म कर दिया जाए या फिर उसे बहुत सीमित किया जाए।

एक बार फिर मुसीबत में रैपर बादशाह! चंडीगढ़ स्थिति कल्ब को किया गया सील; जानें क्यों हुआ एक्शन

Badshah Club Seal: बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ स्थित उनके क्लब को प्रशासन ने सील कर दिया है। बादशाह का ये क्लब चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में मौजूद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast