Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Alert: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Alert: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जून को देश के 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कई राज्यों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों, किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। Weather Alert

इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में मौसम खराब रहने की संभावना है। Weather Alert

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में तेज तूफान का खतरा

उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, झांसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। Weather Alert

Also read: Rule Change: 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार और झारखंड में भी मौसम रहेगा उग्र

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और अन्य जिलों में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग सहित कई जिलों में 1 से 3 जून तक तेज बारिश और 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। Weather Alert

पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। Weather Alert

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर और पठानकोट में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, रीवा और सिवनी समेत कई जिलों में भी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। Weather Alert

असम और पूर्वोत्तर राज्यों में वज्रपात का खतरा

असम के बारपेटा, धुबरी, कोकराझार, गोलाघाट और कछार जिलों में भारी बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। त्रिपुरा और नागालैंड के कई हिस्सों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साकेत भवन दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास भवन गिरने की घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा

केरलम से जल्द टकराने वाला है मानसून, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब से होगी बारिश

Monsson To Reach Kerla:देशभर में तपती गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए और अब केरल तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के हिस्से से टकराने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast