Search KhabarFast

Press ESC to close

Teacher Jobs: दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का सपना होगा पूरा, TGT समेत 1979 पदों पर निकली बड़ी भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल

Teacher Jobs: दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का सपना होगा पूरा, TGT समेत 1979 पदों पर निकली बड़ी भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल

Delhi Teacher Recruitment 2026: अगर आप भी टीचर बनने का सपना देख रहे है तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एडवरटाइजमेंट नंबर 03/2026 जारी कर कुल 1979 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) सहित कई शिक्षक और गैर-शिक्षक पद शामिल हैं। बता दें, इन पदों के लिए आवेदन 16 जून 2026 से शुरु होंगे। जिसकी आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 है।

इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के बारे में जानते है।

Also read: Today Gold-Silver Price: 02 जून को क्या है सोने-चांदी की कीमतें, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

किस पद पर निकली कितनी वैकेंसी?

TGT (कंप्यूटर साइंस): 675 पद

स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी): 450 पद

TGT (स्पेशल एजुकेशन टीचर): 163 पद

डोमेस्टिक साइंस टीचर: 129 पद

इनके अलावा जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर/सब-इंस्पेक्टर और अन्य ग्रुप-बी एवं ग्रुप-सी के पद भी शामिल हैं।

योग्यता पात्रता

1. शैक्षिक योग्यता: पद के अनुसार अलग-अलग है। TGT पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, B.Ed के लिए CTET (पेपर-2) अनिवार्य है। स्पेशल एजुकेशन पदों के लिए RCI मान्यता प्राप्त डिप्लोमा/डिग्री भी जरूरी है।

2. आयु सीमा: ज्यादातर पदों पर 18 से 30/35 वर्ष तक है (आरक्षण के अनुसार छूट लागू)।

योग्यता पात्रता के बारे में अधिक जानने के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।

आवेदन फीस

सामान्य और OBC के लिए 100 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

महिला उम्मीदवारों, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

चयन प्रकिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट - CBT) के आधार पर होगा। जिसके बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: सोना खरीदने वालों की मौज! महीने के पहले दिन ₹1,600 टूटा गोल्ड का भाव, चांदी भी फिसली

महीने के पहले दिन सोना खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है। बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में करीब ₹1,600 की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव भी नीचे आ गए हैं।

Today Gold-Silver Price: 02 जून को क्या है सोने-चांदी की कीमतें, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। देश के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के नए रेट जारी हो गए हैं। साथ ही चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast