
Adani Group Share Rises: गुरुवार यानी 21 नवंबर अमेरिकी के आरोपों से अडाणी ग्रुप में खलबली मच गई थी। यहां तक की एक के बाद एक अडाणी ग्रुप के शेयर धड़ाम से गिरन लगे थे लेकिन एक दिन यानी 22 नवंबर को ही अडाणी के शेयरों ने जबरदस्त कमबैक किया है। साथ ही अमेरिका के आरोपों की हवा निकाल दी है। बता दें कि 21 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जिसमें अडाणी ग्रुप के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। वहीं, निवेशकों के 5.35 लाख करोड़ रुपए डूब गए थे।
अडाणी ग्रुप के शेयरों ने लगाई छलांग
बता दें कि शुक्रवार यानी 22 नवंबर को अडाणी के शेयरों में गिरावट देखी गई लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली। 10 फीसदी की गिरावट के बाद धीरे-धीरे अडाणी ग्रुप के सभी शेयर ग्रीन जोन में पहुंच गए। दोपहर 1 बजे अडाणी के शेयर 2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ करोबार कर रहे थे। इसके साथ ही अन्य शेयरों में भी तेजी दे खी गई। बता दें कि एसीसी, अडाणी एनर्जी, अडाणी एंटरप्राईजेज, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पोर्टस, अडाणी पावर के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान अडाणी पर आरोप लगे थे। उनपर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। साथ ही सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगा है। अडाणी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 2020 से 2024 के बीच सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर दिया है।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने भी मचाया था भूचाल
बता दें कि, इससे पहले जनवरी 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने हिंडनबर्ग ने भी अडाणी ग्रुप पर आरोप लगाए थे। जिसका असर अडाणी ग्रुप के शेयर पर कई दिनों तक देखने को मिला था। उस वक्त अडाणी ग्रुप को काफी नुकसान हुआ था। यहां तक की अडाणी ग्रुप दुनिया के टॉप 10 अमीर कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई थी।
Leave a comment