Search KhabarFast

Press ESC to close

MS Dhoni पर आरोप लगाना पड़ा महंगा, IPS अफसर को हुई जेल, जानें पूरा मामला

MS Dhoni पर आरोप लगाना पड़ा महंगा, IPS अफसर को हुई जेल, जानें पूरा मामला

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। धोनी पर आईपीएस अफसर ने   फिक्सिंग से जुड़े मामले पर आरोप लगाए थे। जिसको लेकर अदालत ने अफसर पर जेल की सजा सुनाई है।

दरअसल, एमएस धोनी ने मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने एक मीडिया चैनल, एक ऑफिसर और कुछ अन्य लोगों पर गलत आरोप लगाने की बात कही थी। धोनी की ओर से दायर की गई याचिका में आईपीएल 2013 के फिक्सिंग से जुड़े मामले में उनका नाम घसीटने का आरोप लगाया गया था।

धोनी ने की थी ये अपील

 धोनी ने अदालत में अपील की थी कि कोई भी इस मामले में आगे उनपर बेबुनियाद आरोप ना लगाए, अदालत ने ऐसा ही आदेश पारित भी कर दिया था। जिसके बाद आईपीएस ऑफिसर को छोड़कर बाकी सभी लोगों ने कोर्ट का आदेश माना था। जिसके बाद दोबारा धोनी की टीम की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि ऑफिसर अभी भी उस मामले में गलत आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आईपीएस ऑफिसर संपत कुमार को 15 दिन की जेल की सजा सुनाई। ये सजा अदालत की अवमानना करने के आरोप में सुनाई गई है। वहीं, अफसर को तुरंत जेल नहीं होगी क्योंकि अदालत ने उन्हें 30 दिन का समय उनका जवाब देने के लिए दिया है।

 2020 में ले चुके हैं संन्यास

बताते चलें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वहीं कहा जा रहा है आईपीएल 2024 में वो आखिरी बार मैदान में दिख सकते हैं, पिछले सीजन के दौरान एमएस धोनी के घुटने में तकलीफ थी लेकिन उम्मीद है कि वो इस बार भी मैदान में अपने बल्ले का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

18 मई को धोनी करेंगे संन्यास का ऐलान? 2021 वाले बयान से कयासों का दौर शुरू

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। प्लेऑफ में जगह बनान के लिए टीम जद्दोजहद कर रही है। चेन्नई के लिए चिंता की बात धोनी का मैदान पर ना लौटना है। इसी बीच उनके 2021 वाले एक बयान की चर्चा होने लगी है।

IPL 2026: दिल्ली में होने वाला CSK बनाम DC मैच हाई वोल्टेज कैसे? क्यों चेन्नई सुपर किंग्स की धुकधुकी बढ़ी

IPL 2026: आईपीएल 2026 ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है। जहां अब हर मैच और हर प्लेऑफ जैसा है। फिर चाहे वो किसी की जीत से हो या किसी की हार से, हर एक मुकाबला अंतिम-4 की रास्ता तय करेगा। मगर सिर्फ हार-जीत ही नहीं, बल्कि बारिश किसी टीम का खेल बिगाड़ सकती है, तो किसी का बना सकती है।

आईपीएल 2026 में हुई ‘जय श्रीराम की एंट्री’ जानिए क्या है पूरा मामला

MI VS LSG (Raghu Sharma) : आईपीएल 2026 में हर दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वाक्या हुआ, जो पिछले 15 सालों में कभी सुनने को नहीं मिला। 33 साल के स्पिनर रघु शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए आईपीएल में अपना पहला विकेट लेने के बाद अपनी जेब एक कागज निकाला, जिसमें कुछ ऐसा लिखा था कि सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast