Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमाचल में दर्दनाक हादसा...लैंडस्लाइड की चपेट में आई बस, मलबे से निकाले गए 15 शव

हिमाचल में दर्दनाक हादसा...लैंडस्लाइड की चपेट में आई बस, मलबे से निकाले गए 15 शव

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को बल्लू ब्रिज के पास अचानक हुए भूस्खलन ने एक चलती बस को चपेट में ले लिया। भारी मलबा गिरने से बस पूरी तरह दब गई। अब तक मलबे से 15शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 3यात्रियों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, बस में करीब 30लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हैं।

रातभर चलेगा रेस्क्यू, बस में अब भी फंसे हैं लोग

रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है और अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य रातभर जारी रहेगा। बचाव दल भारी मलबा हटाने में जुटा है, ताकि बस के भीतर फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि अब तक कुल 18लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 3घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सीएम सुक्खू और पीएम मोदी ने जताया दुख, मदद का एलान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के साथ संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को ₹2-2लाख तथा घायलों को ₹50,000की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सरकारें अलर्ट, हालात पर नजर

मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और राहत कार्य की मॉनिटरिंग शिमला से खुद कर रहे हैं। पीएमओ की ओर से जारी बयान में हादसे को 'बेहद दुखद' बताया गया है। प्रशासन की कोशिश है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालकर उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सके। हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में NIA की दबिश, हरियाणा-पंजाब में 18 जगहों पर की गई छापेमारी

NIA Raid: पंजाब और हरियाणा में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 18 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क मामलों के सिलसिले में की गई। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि NIA की टीमों ने दोनों राज्यों के नौ जिलों में 18 जगहों पर तलाशी ली और ज़रूरी जानकारी इकट्ठा करने के लिए कई लोगों से पूछताछ की।

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी भारी बारिश, देख लें मौसम की पूरी जानकारी

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 जून को उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

Petrol-Diesel Price : क्रूड के दाम में फिर आई तेजी, जाने पेट्रोल- डीजल का आज का नया रेट

Petrol-Diesel Price : देशभर में पेट्रोल- डीजल के दाम आसमान को छू रहे है। जिससे लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast