Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: CM योगी का चेतावनी भरा संदेश, कहा- लव जिहाद पर नहीं होगी कोई नरमी

UP News: CM योगी का चेतावनी भरा संदेश, कहा- लव जिहाद पर नहीं होगी कोई नरमी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, " उच्च न्यायालय केरलम ने 2009 और 2011 में इस(लव जिहाद) पर चिंता व्यक्त की थी कि यह धार्मिक जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश है। हमने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। हमने उत्तर प्रदेश में 2020 में इस पर सख्त कानून बनाया था। हमें सचेत रहना होगा। जिसने राम को अपने जीवन का आदर्श बनाया है, उसका कल्याण हुआ है।

लव जिहाद को लेकर सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम इस प्रकार के मामलों को रोकने के मामले में सबसे बड़ा उदाहरण हैं। करीब पांच शताब्दियों तक उस प्रभु श्रीराम को अपनी जन्मभूमि पर वापस लाने की लड़ाई लड़ी गई। 2019 में कोर्ट का फैसला आया। इसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जब भी नकारात्मक ताकतें प्रभाव में आती हैं तो धर्म पर सबसे पहले हमला होता है। वे उजाड़ करते हैं। शिक्षण संस्थानों को तहस-नहस करते हैं।

नकारात्मक ताकतें हमेशा बनी-बनाई व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करती हैं- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि नकारात्मक ताकतें हमेशा बनी-बनाई व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करती हैं। जैसा उस कालखंड में रावण ने किया था। उसने माता जानकी का अपहरण किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने इसके लिए अपने स्तर पर पूरा प्रयत्न किया। उत्तर और और दक्षिण भारत को जोड़ा। नारी की गरिमा की रक्षा कैसे करनी है, यह प्रकरण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। लव जिहाद को रोकने के लिए सबसे बड़े आदर्श उदाहरण भगवान राम हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में सट्टेबाजों को पकड़ने गई CIA टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले में सट्टाखाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने एक कमरे में छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की पीएम मोदी की सराहना, बोले- यह कर्मयोगी के नेतृत्व का स्वर्णिम युग

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बनने जा रहे हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उनके नेतृत्व की तारीफ़ की। उन्होंने मोदी के कार्यकाल को "कर्मयोगी का युग" बताया, जिन्होंने देश की तरक्की और वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast