Search KhabarFast

Press ESC to close

BYD भारत में लाएगी नई हाइब्रिड कार, एक बार चार्ज और टैंक फुल में चलेगी 1200 किलोमीटर

BYD भारत में लाएगी नई हाइब्रिड कार, एक बार चार्ज और टैंक फुल में चलेगी 1200 किलोमीटर

BYD Seal U India Launch: चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई हाइब्रिड तकनीक पेश कर दी है। कंपनी ने DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड ईवी टेक्नोलॉजी को भारत में पेश किया है। इस तकनीक के साथ आने वाली पहली कार BYD Seal U होगी, जिसे कंपनी इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

हाइब्रिड सेगमेंट मजबूत करने की तैयारी

अब तक BYD भारत में केवल इलेक्ट्रिक कारें बेच रही थी, लेकिन अब कंपनी हाइब्रिड सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रही है। BYD Seal U कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार होगी, जो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों के साथ आएगी। नई DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और 18.3kWh की बैटरी दी जाएगी। यह सिस्टम इस तरह डिजाइन किया गया है कि कार अधिकतर समय इलेक्ट्रिक मोड में चले और जरूरत पड़ने पर इंजन अतिरिक्त पावर उपलब्ध कराए।

क्या होगी खासियत? 

कंपनी का दावा है कि यह तकनीक बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करेगी। BYD के अनुसार, कार केवल 4.8 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी। वहीं, इलेक्ट्रिक मोटर की दक्षता 97.5 प्रतिशत तक होगी, जिससे ऊर्जा की खपत कम होगी और प्रदर्शन बेहतर मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि कार फुल टैंक और पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ करीब 1200 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। यह लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

व्हीकल टू लोड फीचर भी मिलेगा 

बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर कार केवल इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 70 किलोमीटर तक चल सकती है। सामान्य ड्राइविंग के दौरान पेट्रोल इंजन जनरेटर की तरह काम करेगा और बैटरी को सपोर्ट करेगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर इंजन सीधे पहियों को भी पावर देगा। कंपनी ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होगी। कार अपने आप ईवी मोड, सीरीज हाइब्रिड मोड और पैरेलल हाइब्रिड मोड के बीच स्विच करेगी। 

इससे ड्राइवर को अलग-अलग मोड चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा कार में V2L (व्हीकल टू लोड) फीचर भी मिलेगा। इसकी मदद से कार की बैटरी से छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य इलेक्ट्रिक अप्लायंस भी चलाए जा सकेंगे। BYD की यह नई तकनीक भारतीय ऑटो बाजार में हाइब्रिड वाहनों की प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकती है। 

Also read: अब बार-बार रिन्यू की झंझट खत्म! अब 50 की उम्र तक होगा Driving License, सरकार कर रही विचार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BMW की कारें होंगी महंगी, जानें 1 जुलाई से कितनी बढ़ेगी कीमत

लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए अब जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्लू (BMW) ने भारत में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

अब बार-बार रिन्यू की झंझट खत्म! अब 50 की उम्र तक होगा Driving License, सरकार कर रही विचार

सरकार ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। नए प्रस्ताव के तहत लाइसेंस की वैधता को बढ़ाकर 50 साल तक करने पर मंथन चल रहा है। अगर यह नियम लागू होता है तो लोगों को बार-बार लाइसेंस रिन्यू कराने की झंझट से राहत मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast