Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में सट्टेबाजों को पकड़ने गई CIA टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

Haryana: हरियाणा में सट्टेबाजों को पकड़ने गई CIA टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले में सट्टाखाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने एक कमरे में छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।

गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची थी CIA टीम

जानकारी के अनुसार सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे में कुछ लोग अवैध रूप से सट्टाखाईवाली का धंधा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम देर रात छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची थी।

भागने के दौरान पुलिस पर चढ़ाई गाड़ी

पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। आरोपियों की इस हरकत में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हेड कांस्टेबल के हाथ में फ्रैक्चर, सिर पर आई गंभीर चोट

घायल हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को तुरंत उपचार के लिए भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके हाथ में फ्रैक्चर है और सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार

हमले के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू कर दिया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

DSP क्राइम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी क्राइम अनुप कुमार जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जाना। उन्होंने मामले की जानकारी लेने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जानलेवा हमले का केस दर्ज, कई टीमें तलाश में जुटीं

इस संबंध में जूई कलां थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: CM योगी का चेतावनी भरा संदेश, कहा- लव जिहाद पर नहीं होगी कोई नरमी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, " उच्च न्यायालय केरलम ने 2009 और 2011 में इस(लव जिहाद) पर चिंता व्यक्त की थी कि यह धार्मिक जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश है। हमने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। हमने उत्तर प्रदेश में 2020 में इस पर सख्त कानून बनाया था। हमें सचेत रहना होगा। जिसने राम को अपने जीवन का आदर्श बनाया है, उसका कल्याण हुआ है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की पीएम मोदी की सराहना, बोले- यह कर्मयोगी के नेतृत्व का स्वर्णिम युग

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बनने जा रहे हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उनके नेतृत्व की तारीफ़ की। उन्होंने मोदी के कार्यकाल को "कर्मयोगी का युग" बताया, जिन्होंने देश की तरक्की और वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast