Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी भारी बारिश, देख लें मौसम की पूरी जानकारी

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल होगी भारी बारिश, देख लें मौसम की पूरी जानकारी

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 जून को उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित 17 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। विशेषज्ञों ने किसानों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

पूर्वी भारत में बिजली गिरने का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों तक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन परिस्थितियों के कारण बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली और वज्रपात की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

दिल्ली में 10-11 जून को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 और 11 जून के दौरान तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में 10 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, पीलीभीत और आजमगढ़ सहित कई जिलों में 10 से 12 जून के बीच भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

पटना, गया, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज और भागलपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम रहेगा खराब

झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, दुमका और जमशेदपुर समेत कई जिलों में 10 से 13 जून तक बारिश और तूफान की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा और अलीपुरद्वार में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में यात्रा से पहले बरतें सावधानी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने पर्यटकों और यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है।

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी असर

पंजाब के लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अनुमान है। राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और सीकर में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और विदिशा सहित कई जिलों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में मानसून की गतिविधियां तेज

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तमिलनाडु के चेन्नई, सलेम, धर्मपुरी और नीलगिरि जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले खेतों में काम करने से बचने की भी सलाह दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 4 ही सब्सिडी वाले सिलेंडर देगी सरकार

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडरों को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना के लाभार्थियों को पहले की तरह 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं मिलेगी, बल्कि साल में केवल 4 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी दी जाएगी।

पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में NIA की दबिश, हरियाणा-पंजाब में 18 जगहों पर की गई छापेमारी

NIA Raid: पंजाब और हरियाणा में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 18 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क मामलों के सिलसिले में की गई। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि NIA की टीमों ने दोनों राज्यों के नौ जिलों में 18 जगहों पर तलाशी ली और ज़रूरी जानकारी इकट्ठा करने के लिए कई लोगों से पूछताछ की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast