Search KhabarFast

Press ESC to close

अभिषेक शर्मा का तूफान, 233 रनों की पारी में बरसे चौके-छक्के, बल्लेबाजी के कायल हो जाएंगे आप!

अभिषेक शर्मा का तूफान, 233 रनों की पारी में बरसे चौके-छक्के, बल्लेबाजी के कायल हो जाएंगे आप!

Abhishek Batting News:एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर भिड़ना है। वहीं, दूसरी तरफ से भारतीय टी20 जिम्ब्बावे दौरे से वापस लौट चुकी है। जिम्मबाब्ब दौरे पर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन मिलाजुला रहा लेकिन, वह घरेलू मैच में रनों की बरसात कर रहे हैं।

पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट वनडे लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट 2025-27 में अमृतसर मेन सीनियर की तरफ से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने तरन-तारन मेन सीनियर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 91 गेंदों में 233 रन बना डाले।      

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की यह पारी पूरी तरह विस्फोटक रही। उन्होंने अपनी 233 रनों की पारी में 25 छक्के और 15 छक्के लगाए। यानी उन्होंने चौके-छक्कों से 210 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 256.04 का रहा। पारी की शुरुआत से ही वह आक्रामक थे। उनकी बल्लेबाजी के आगे तरन-तारन के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। मैदान के चारों तरफ उनके छक्के ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।       

Also read: टीम इंडिया का बड़ा ऐलान! श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड हुआ जारी, बुमराह टीम में शामिल

अमृतसर ने बनाए 533 रन

अभिषेक शर्मा की दमदार पारी के दम पर अमृतसर मेन सीनियर ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 533 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज अभय चौधरी ने 85 गेंद में 93 रन, अभिनव शर्मा ने 33 गेंदों में 51 रन और साहिल शर्मा ने 20 गेंदों में 37 रन बनाए। अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने तीन पारियों को मिलाकर महज 11 रन बनाए थे। हालांकि, अभिषेक के खराब प्रदर्शन का असर भारतीय टीम पर नहीं पड़ा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर; जानें वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बाएं घुटने में अब भी पूरी तरह आराम नहीं मिला है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में बवाल! भारत के नक्शे से 'नॉर्थ ईस्ट' गायब; ओलंपिक विनर लवलीना भड़कीं

Chaos In Glasgow:ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सरों ने रिंग के अंदर अपने दमदार खेल से इतिहास रच दिया है। भारत ने बॉक्सिंग में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast