Abhay Chautala Statement: जेजेपी का जल्द होगा बीजेपी में विलय, बरोदा चुनाव में JJP ने किया सरेंडर- अभय चौटाला

Abhay Chautala Statement: जेजेपी का जल्द होगा बीजेपी में विलय, बरोदा चुनाव में JJP ने किया सरेंडर- अभय चौटाला

www.khabarfast.com

इनेलो नेता अभय चौटाला का बयान

प्रदेश में हर वर्ग दुखी- अभय चौटाला

जेजेपी का बीजेपी में होगा विलय

जुलानामंगलवार को जुलाना हलके में इनेलो कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक में अभय चौटाला ने शिरकत की. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा आज प्रदेश में हर वर्ग दुखी है. कांग्रेस पार्टी के सभी लोग आपस में लड़ रहे हैं. कांग्रेस की जो लीडरशिप है वह भी आपस में बटी हुई है. कांग्रेस के लोग प्रदेश में एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. आज के अख़बार में शैलजा जी का बयान छपा है उन्होंने कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी से मिले हुए हैं. आज तो पूरी जेजेपी आपकी पार्टी में शामिल होना चाहती है .

अपने संबोधन में अभय चौटाला ने कहा कि मैं पंडित या ज्योतिषी नहीं हूं. एक बात जरूर कह सकता हूं कि एक दिन ऐसा भी आ सकता है. अजय सिंह भी आपके दरवाजे पर आकर खड़ा हो सकता है क्योंकि जो जेजेपी को चलाने वाले लोग हैं वो अजय सिंह को उस पार्टी को देखना पसंद नहीं करते है. अभय चौटाला ने कहा कि बरोदा विधानसभा का उपचुनाव होना है और बरोदा का उपचुनाव प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है.

वहीं,जेजेपी पर निशाना लगाते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने 10सीट जीतकर बड़ा अहंकार दिखाया था. आज उनकी हालत पता है कैसी है. मैंने किसी भी राजनीतिक दल को किसी भी राजनीतिक पार्टी किसी के आगे सरेंडर होते नहीं देखा है. बीजेपी वालों ने जेजेपी वालों को बरोदा के चुनाव में सरेंडर करवा दिया है. आने वाले 6महीने के बाद ऐसे हालात ही पैदा हो सकते हैं कि जेजेपी बीजेपी में शामिल हो सकती है. सत्ता में बने रहने के लिए यह लोग अपनी पार्टी का मर्ज बीजेपी में कर सकते हैं.

 

Leave a comment