Aaj Ka Mausam 24 July 2026: पूरे देशभर में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। 24 जुलाई को मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसका पूर्वी भारत के राज्यों में ज्यादा देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश, तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी वजह से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, पूर्वी भारत के कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। दिल्ली में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज, फिरोजाबाद और औरैया समेत कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
24 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और तेज आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड के बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मनाली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, डोडा, जम्मू, पुंछ, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी और कठुआ में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।