Search KhabarFast

Press ESC to close

बड़ा रिकॉर्ड संजू सैमसन का कर रहा इंतजार, रोहित-विराट के कल्ब में शामिल होने के करीब

बड़ा रिकॉर्ड संजू सैमसन का कर रहा इंतजार, रोहित-विराट के कल्ब में शामिल होने के करीब

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला लखनऊ और हैराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच बेंगलुरु और चेन्नई के बीच खेला जाएगा लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच में सबकी नजरें संजू सैमसन पर रहने वाली है। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से गदर मचाने वाले सैमसन का बल्ला आईपीएल में अब तक खामोश रहा है। ऐसे में चेन्नई के फैंस बेंगलुरु के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। बेंगलुरु के खिलाफ जब संजू सैमसन मैदान पर होंगे, तो चेन्नई भी उनसे धमाकेदार पारी का इंतजार करेगी। 

संजू सैमसन के पास मौका 

बेंगलुरु के खिलाफ संजू सैमसन के पास एक बड़ा मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। दरअसल, संजू सैमसन साल 2011 से टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं और अब तक 396 छक्के ठोक चुके हैं। उन्हें 400 T20 छक्कों के आंकड़े को छूने के लिए अब सिर्फ 4 छक्कों की आवश्यकता है। अगर वह बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चार छक्के लगा देते हैं, तो वह भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिनके पास 400 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का मुकाम हासिल है।

चेन्नई और बेंगलुरु की भिड़ंत 

बता दें कि क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। वहीं, दूसरे स्थान पर विराट कोहली और फिर सूर्यकुमार यादव का नंबर आता है। इनमें रोहित इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20  क्रिकेट में 500 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। आईपीएल के 11वें मैच में बेंगलुरु की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर है। टीम ने सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी, जिसमें विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने धारदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम लगातार दो मैच हार चुकी है, जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ 209 रन बनाने के बावजूद हार का स्वाद चखना पड़ा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगातार हार झेल रही है, जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें