दवा से शुरू हुई प्रेमी कहानी का शराब पर अंत; शुभम-लक्ष्मी की जोड़ी की खौफनाक हत्या

दवा से शुरू हुई प्रेमी कहानी का शराब पर अंत; शुभम-लक्ष्मी की जोड़ी की खौफनाक हत्या

Crime News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में वेलेंटाइन वीक के दौरान एक प्रेमी जोड़ी की हत्या ने सनसनी फैला दी है। अल्मोड़ा के शुभम और नौनीताल की रहने वाली लक्ष्मी की प्रेम कहनी की शुरुआत मेडिकल स्टोर से हुई थी। अब दोनों की प्रेम कहानी का अंत गल्ला मंडी में शराब पार्टी के दौरान हुई। विवाद होने के बाद दोनों की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, शवों की शिनाख्त के बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज मौके पर मिले सबूत के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान हल्द्वानी के रहने वाले गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, सौरभ भट्ट उर्फ भटिया, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव और दीपेश लटवाल के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम व लक्ष्मी के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान युवती से छेड़छाड़ की गई, जिसका शुभम ने विरोध किया। वहीं, झगड़े के दौरान शुभम और लक्ष्मी की हत्या कर दी गई।

दवा दुकान पर हुई मुकालात

बता दें कि लक्ष्मी और शुभम की मुलाकात एक दवा दुकान पर हुई थी। जहां लक्ष्मी काम करती थी। मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और सालभर के बाद शादी करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन नियति ने कुछ और ही तय कर रखा था। पुलिस ने बताया कि शुभम कुछ साल पहले ने नशा कर रहा था। जब वह हल्द्वानी आया तो उसकी मुलाकात अक्कू से हुई। अक्कू के जरिए शुभम का कनेक्शन दीपू शर्मा, दीपेश लटवाल और सौरभ भट्ट से हुआ। पिछले कुछ समय से ये लोग लगातार गल्ला मंडी में पार्टी कर रहे थे। 

साथ रहे रहे थे शुभम-लक्ष्मी

वहीं, शुभम और लक्ष्मी पिछले डेढ़ महीने से एक साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी पहले मुखानी स्थित एक मकान में अपनी दोस्त के साथ रहती थी। इसके बाद उसने शुभम के डहरिया स्थिति घर में रहने लगी। हालांकि पुलिस यह जांच कर रही है कि लक्ष्मी कब-कब कहां रही और किसके साथ। जांच के दौरान पता चला है कि शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ और फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदम दर्ज किए हैं। 

Leave a comment