
Death Assisination Before Marriage: महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शादी से पहले ही दुल्हन ने दूल्हा को खत्म करने की साजिश कर डाली। जिसके बाद दुल्हन की धड़पकड़ तेज हो गई है लेकिन वह फरार चल रही है।
बता दें कि, अहिल्यानगर के श्रीगोंडा तालुका की रहने वाली मयूरा सुनील डांगड़े की शादी जलगांव के सागर जयसिंह से तय हुई थी। परिवार की तरफ से शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। सगाई हो चुकी थी और प्री-वेडिंग शूट भी करवा लिया गया था। लेकिन, इसी बीच मयूरी का मन बदल गया और उसने दुल्हन की हत्या साजिश कर डाली।
सुपारी देकर हत्या की साजिश
मयूरी ने सुनील की हत्या कराने के लिए सुपारी किलर को हायर कर लिया था। उसने अपने साथ संदीप गावड़े के साथ मिलकर सागर को मारने के लिए 1.50लाख रुपए सुपारी दे दी। सागर की हत्या को अंजाम देने के लिए कुछ दूसरे लोगों को भी बुलाया गया था। हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य शंकर दांगड़े, संदीप दादा दांगड़े, शिवाजी रामदास जरे, सूरज दिगंबर जाधव और इंद्रभान सखाराम कोलपे का नाम शामिल है। हालांकि, साजिश की मास्टरमाइंड दुल्हन अभी फरार चल रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
दरअसल सागर कर्जत तालुका के माही जलगांव का रहने वाला है। वह एको होटल में काम करता है। 27 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह अपने काम से लौट रहा था। तभी दौंडा तालुका के खामगांव फाटा के पास कुछ युवक ने उस पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने सागर के ऊपर तोबड़तोडड हमला कर दिया और बुरी तरह पीटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सागर ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस को घटना के बारे में बताया। इसके बाद यवत पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई थी।
Leave a comment