Search KhabarFast

Press ESC to close

10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 12000 पदों पर निकली वैंकेसी, 90,000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी

10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 12000 पदों पर निकली वैंकेसी, 90,000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Vaccany For Government Job: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बेहरतीन मौका आया है। केंद्र सरकार की तरफ से 12000 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज मंत्रालय की तरफ से 12 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

वैकेंसी के तहत डेवलपमेंट ऑफिसर, खादी इंस्पेक्टर, अकाउंट ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर, फिल्ड ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क, ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। वहीं, सरकारी कर्मचारियों की उम्र 45 साल तय की गई है।  

क्या है सिलेक्शन की प्रक्रिया  

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देना होगा। इसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी दोनों तरह के पदों के लिए पार्ट-1 और पार्ट-2 में सवाल आएंगे। पहले पार्ट में 40 सवाल जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी और जनरल इंग्लिस से होंगे। वहीं, दूसरे भाग में 80 सवाल प्रोफेशनल नॉलेज के आएंगे।  

इस टेस्ट को देना होगा  

इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर स्किल या टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर बेसड टेस्ट के जरिए शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को कागजात की जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट देना होगा। सभी टेस्ट को पास करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के अनुसार चयन किया जाएगा।         

 

Also read: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने की सूचना, कारणों की जांच जारी, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब का कहर, 55 हजार लोग सुरक्षित निकाले, 3 की मौत, 39 NDRF टीमें तैनात

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब के लैंडफॉल के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के DIG (ऑपरेशंस) एसएस सूदन के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से पहले राज्य के निचले और तटीय इलाकों से 55,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना दी है।

सरकारी कर्माचारी को मिला दिवाली तोहफा, सरकार ने 63 फीसदी महंगाई भत्ता देने का किया ऐलान

Dearness Allowance:केंद्र सरकार ने अपने तमाम कर्मचारी को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार की तरफ से 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। इसके साथ ही अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलाई वाला महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast